भाटपाड़ा के साहसी सौरव के भाई को पुलिस में मिली नौकरी !

Bhatpara's braveheart Saurav's brother gets a job in the police!
बैरकपुर कमिश्नरेट के सीपी प्रवीण कुमार त्रिपाठी
Published on

नि​धि, सन्मार्ग संवाददाता

भाटपाड़ा : डोलोत्सव के बाद गंगा स्नान करने गए चार लोग गहरे पानी में समा गए। इस दुःखद घटना में मानवता की मिसाल पेश करने वाले छात्र सौरव सरकार ने दूसरों की जान बचाने के चक्कर में खुद को भी लहरों के हवाले कर दिया। इस साहसी कदम के बाद बैरकपुर पुलिस कमिश्नरेट ने पीड़ित परिवार का हाथ थामते हुए सौरव के बड़े भाई को नौकरी प्रदान की है।

बचाने की कोशिश में खुद भी डूबे

प्राप्त जानकारी के अनुसार, भटपाड़ा नगर पालिका के 34 नंबर वार्ड के मादराल गवर्नमेंट कॉलोनी निवासी सैकत नंदी (32) और सौरव नंदी (27) के साथ कोलकाता की रहने वाली दीपशिखा दास रजक (20) भटपाड़ा के बलराम सरकार गंगा घाट पर स्नान करने उतरे थे। अचानक तीनों गहरे पानी में जाने लगे और डूबने लगे। घाट पर बैठे 2 नंबर वार्ड के निवासी सौरव सरकार ने जब यह देखा, तो अपनी जान की परवाह किए बिना उन्हें बचाने के लिए गंगा में छलांग लगा दी। अफसोस कि दूसरों को बचाने की कोशिश में सौरव भी पानी के तेज बहाव में बह गया। घटनास्थल पर आपदा प्रबंधन और विशाल पुलिस वाहिनी बचाव कार्य में जुटी रही और आखिरकार चारों को शव पुलिस ने बरामद किया।

बैरकपुर कमिश्नरेट पुलिस ने पेश की मिसाल

सौरव बैरकपुर के एक कॉलेज में स्नातक का छात्र था। उसके इस बलिदान को देखते हुए बैरकपुर कमिश्नरेट के पुलिस आयुक्त (सीपी) प्रवीण त्रिपाठी ने घोषणा की है कि सौरव के बड़े भाई गौरव सरकार को पुलिस में अस्थायी होम गार्ड की नौकरी दी जा रही है। इस दुःख की घड़ी में पुलिस प्रशासन परिवार के साथ खड़ा है। गौरव ने कहा, "जो मौका मुझे मिला है, मैं उसे पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निभाऊंगा।"

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in