भाटपाड़ा में गंगा में डूबे चारों युवाओं के शव बरामद

Bhatpara Tragedy: All Four Bodies Recovered from Ganges, Three Found in Halisahar
फाइल फोटो
Published on

निधि, सन्मार्ग संवाददाता

भाटपाड़ा : उत्तर 24 परगना जिले के भाटपाड़ा अंतर्गत बलराम सरकार घाट पर होली के दिन डूबे चार युवाओं की तलाश आखिरकार शुक्रवार को दर्दनाक अंत के साथ समाप्त हुई। गुरुवार को युवती का शव मिलने के बाद, शुक्रवार को लापता अन्य तीनों युवकों के शव भी हालीशहर के गंगा घाट से बरामद कर लिए गए। बैरकपुर के पुलिस आयुक्त (CP) प्रवीण कुमार त्रिपाठी ने शुक्रवार को तीनों शवों के मिलने की पुष्टि की।

खुशियों पर फिरा पानी

गौरतलब है कि मंगलवार को होली खेलने के बाद सैत नंदू (30), सौरव नंदू (27), सौरव सरकार (19) और दीपशिखा दास रजक (20) गंगा में स्नान करने उतरे थे। दीपशिखा, जो कोलकाता के हाथीबागान की निवासी थी, होली के अवसर पर अपने रिश्तेदार के घर भाटपाड़ा आई थी। चश्मदीदों के अनुसार, तीन लोग बहाव में बहने लगे थे, जिन्हें बचाने के लिए किनारे पर बैठे सौरव सरकार ने भी छलांग लगा दी, लेकिन तेज धारा सबको अपने साथ बहा ले गई।

चारों ओर पसरा सन्नाटा

गुरुवार को दीपशिखा का शव इछापुर नवाबगंज के पास मिला था। शुक्रवार सुबह हालीशहर के पास स्थानीय लोगों ने तीन और शव उतराते देखे। सूचना मिलते ही पुलिस और एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। परिजनों ने भारी मन से शवों की शिनाख्त की। पुलिस आयुक्त प्रवीण कुमार त्रिपाठी ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मदराल गवर्नमेंट कॉलोनी में रहने वाले दोनों भाइयों (सैकत और सौरव) की मौत से पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in