भाटपाड़ा में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: दो कुख्यात अपराधी गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

भाटपाड़ा में चुनाव से पहले पुलिस का 'ऑपरेशन क्लीन'; 3 महीने में 35 हथियार जब्त
Bhatpara Police Raid: Two Criminals Arrested with Illegal Firearms and Cartridges
सांकेतिक फोटो
Published on

निधि, सन्मार्ग संवाददाता

भाटपाड़ा : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले भाटपाड़ा थाना पुलिस ने हथियार तस्करी और अपराध के खिलाफ अपना कड़ा अभियान जारी रखा है। गुरुवार तड़के गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने जगद्दल के जिलेपी मैदान इलाके में छापेमारी कर दो कुख्यात बदमाशों को धर दबोचा। पकड़े गए आरोपितों के पास से पुलिस ने दो पाइप गन और तीन कारतूस बरामद किए हैं।

पुराने हत्याकांड में थे शामिल

गिरफ्तार आरोपितों की पहचान अजय विश्वकर्मा और फिरोज आलम के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, ये दोनों अपराधी जगद्दल इलाके में एक युवक की पीट-पीटकर हत्या करने के मामले में भी मुख्य रूप से शामिल थे और लंबे समय से पुलिस की रडार पर थे। आज तड़के जब ये किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में जिलेपी मैदान में छिपे थे, तभी पुलिस ने इन्हें घेर लिया।

तीन महीने का कड़ा प्रहार

भाटपाड़ा पुलिस द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, दिसंबर से लेकर आज 2 अप्रैल तक इलाके में सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद करने के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। पिछले तीन महीनों के भीतर पुलिस ने कुल 35 अवैध हथियार (आर्म्स) और 51 कारतूस बरामद किए हैं। इस दौरान कुल 27 अपराधियों को सलाखों के पीछे भेजा जा चुका है। विधानसभा चुनाव से ठीक पहले इतनी बड़ी मात्रा में हथियारों की बरामदगी ने राजनीतिक सरगर्मी तेज कर दी है। पुलिस का कहना है कि शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के लिए अपराधियों के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in