अब भाटपाड़ा पालिका के 29 पार्षदों ने दिया सामूहिक इस्तीफा !

पालिका के 35 वार्डों में 2 वार्डों के पार्षदों का हो गया है निधन
Bhatpara Municipality Crisis: 29 TMC Councillors Resign En Masse Over Civic Failure
फाइल फोटो
Published on

निधि, सन्मार्ग संवाददाता

भाटपाड़ा : बैरकपुर औद्योगिक क्षेत्र में तृणमूल द्वारा संचालित नगर पालिकाओं में पार्षदों के इस्तीफे का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। कांचरापाड़ा, हालीशहर के बाद अब भाटपाड़ा नगर पालिका के 29 पार्षदों ने एक साथ ने साथ इस्तीफे का मन बनाते हुए गुरुवार को अपना इस्तीफापत्र तैयार कर इीओ को सौंपा है। पालिका के वाइस चेयरमैन देवज्योति घोष का कहना है कि नागरिकों को परिसेवा मिलने में काफी बाधा आ रही है। पालिका में अचलावस्था है, चेयरपर्सन के नहीं आने से भी कुछ चीजें ठीक से नहीं चल पा रही है। कर्मचारियों को वेतन नहीं मिल पा रहा है। इस स्थिति में प्रशासन को अवगत कराने के बाद व काम ना कर पाने की परिस्थितियों को देखते हुए उन्हें और अन्य पार्षदों को यह कदम उठाना पड़ा। बताया जा रहा है कि इस्तीफा पत्र आज एसडीएम को सौंपा जा सकता है।

गारुलिया पालिका के कई पार्षद भी उठा सकते हैं इस ओर कदम

यहां बता दें कि सत्तापरिवर्तन ने बाद गत दिनों पालिका अधिकारियों के साथ विधायक अर्जुन सिंह व जगदल के विधायक डॉ. राजेश कुमार ने पालिका में बैठक की थी। यहां बता दें कि भाटपाड़ा नगर पालिका में कुल 35 वार्ड हैं, जिनमें से 2 पार्षदों का निधन हो चुका है। शेष 33 पार्षदों में से 29 ने यह फैसला लिया है। वहीं बताया यह भी जा रहा है कि अंचल के कांचरापाड़ा, हालीशहर, भाटपाड़ा के अब गारुलिया पालिका में भी अचलावस्था की स्थिति पर तृणमूल पार्षद इस्तीफे की ओर ही कदम बढ़ा सकते हैं। इस पूरे घटनाक्रम पर प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा विधायक अर्जुन सिंह ने कहा, "क्षेत्र के नागरिकों को मिलने वाली जरूरी सेवाएं किसी भी कीमत पर प्रभावित नहीं होनी चाहिए। इस संबंध में राज्य सरकार से बात करके आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।"

logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in