

* चौरंगी से वोट डालेंगे बोस
* बंगाल में पहली बार मताधिकार प्रयोग करने को लेकर उत्सुक हैं राज्यपाल
सबिता, सन्मार्ग संवाददाता
कोलकाता : बंगाल के राज्यपाल डॉ. सी वी आनन्द बोस बंगाल के वोटर बने हैं। उन्होंने केरल से बंगाल में वोटर तालिका में अपना नाम स्थानातंरण किया है। एसआईआर प्रक्रिया के तहत हाल में यह किया गया। शुक्रवार को लोकभवन से अधिकारिक बयान में कहा गया कि राज्यपाल ने प्रसन्नता व्यक्त की कि उनका ईपीआईसी 162-चौरंगी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के तहत पार्ट 38 में स्थानांतरित कर दिया गया है। राज्य में जल्द ही विधानसभा चुनाव की घोषणा होने वाली है। राज्यपाल पहली बार बंगाल में अपना मताधिकार का प्रयोग करने के लिए भी उत्सुकुता व्यक्त की है। साथ ही उन्होंने लोगों से भी अपने मताधिकार का प्रयोग करने का आग्रह किया है। अधिकारिक बयान में कहा गया कि ‘राज्यपाल राज्यभर में अपने भाइयों और बहनों के साथ वोट के अधिकार का प्रयोग करने के लिए उत्सुक हैं। उन्होंने सभी से चुनाव में अपना वोट डालने और लोकतंत्र को मजबूत करने का आग्रह किया।’ यहां उल्लेखनीय है कि जगदीप धनखड़ भी बंगाल के राज्यपाल के दौरान बंगाल के मतदाता रहे हैं। अब राज्यपाल डॉ. सी वी आनंद बोस चौरंगी विधानसभा के तहत मतदाता सूची में नाम स्थानांतरण करवाया है।