अगले सप्ताह बढ़ेगा बंगाल का तापमान

30–31 डिग्री तक पहुंच सकता है पारा
अगले सप्ताह बढ़ेगा बंगाल का तापमान
Published on

मुनमुन, सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता : राज्य में सर्दी अब विदाई की ओर है। सुबह-शाम की हल्की ठंड के बावजूद दिन में गर्मी का एहसास बढ़ने लगा है। अलीपुर स्थित मौसम विभाग के अनुसार अगले सप्ताह से तापमान में और वृद्धि होगी, जिससे ठंड का प्रभाव लगभग समाप्त हो जाएगा। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, इस सप्ताह कोलकाता में न्यूनतम तापमान 16 से 17 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है। अगले सप्ताह यह बढ़कर 19 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। वहीं अधिकतम तापमान 30 से 31 डिग्री सेल्सियस तक जाने की संभावना है। ऐसे में दोपहर के समय तेज गर्मी महसूस हो सकती है। शुक्रवार को शहर का न्यूनतम तापमान 16.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पश्चिमी विक्षोभ के बीच बढ़ी गर्मी

मौसम विभाग के अनुसार उत्तर-पश्चिम के पहाड़ी क्षेत्रों में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ का असर धीरे-धीरे कम हो रहा है। हालांकि शुक्रवार को एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुआ है और सोमवार को एक और विक्षोभ पैदा होने की संभावना है। इन विक्षोभों के कारण ठंड का असर घट रहा है और तापमान में वृद्धि हो रही है।

पहले ही संकेत दिए गए थे कि एल नीनो के प्रभाव से देश में सामान्य से अधिक गर्मी पड़ सकती है। इसके चलते वर्षा में कमी और सूखे जैसी परिस्थितियां बनने की आशंका जताई गई थी। फरवरी में ही तापमान का 31 डिग्री तक पहुंचना इसी ओर इशारा कर रहा है।

कैसा रहेगा उत्तर और दक्षिण बंगाल का हाल

दक्षिण बंगाल में फिलहाल घने कोहरे की कोई चेतावनी नहीं है। अगले दो दिनों में तापमान 2 से 3 डिग्री तक बढ़ सकता है। वहीं उत्तर बंगाल के दार्जिलिंग, जलपाईगुड़ी, कूचबिहार और उत्तर दिनाजपुर जिलों में सुबह के समय हल्का से मध्यम कोहरा छाया रहेगा। दार्जिलिंग में तापमान 5 से 7 डिग्री के बीच है, जबकि निचले इलाकों में 12 से 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा रहा है।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in