1 जून से पहले बंगाल के स्कूलों में ‘स्वच्छता मिशन’

स्कूल खुलने से पहले शिक्षा विभाग की सख्ती, जारी किए दिशा-निर्देश
File Photo
File Photo
Published on

कोलकाता : गर्मी की छुट्टियों के बाद आगामी 1 जून से राज्य के सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त और सरकार पोषित स्कूल फिर से खुलने जा रहे हैं। इससे पहले पश्चिम बंगाल के स्कूल शिक्षा विभाग ने सभी जिलों के प्रधानाध्यापकों और प्रधानाध्यापिकाओं को स्कूलों में साफ-सफाई और सैनिटाइजेशन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। विभाग ने 31 मई तक सभी तैयारियां पूरी करने को कहा है।

सूत्रों के अनुसार, शिक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि लंबे अवकाश के बाद छात्रों की सुरक्षित और स्वस्थ वापसी सुनिश्चित करना प्राथमिकता है। इसी कारण स्कूल परिसर, कक्षाओं और फर्नीचर की पूरी तरह सफाई करने का निर्देश दिया गया है। बेंच, डेस्क, कुर्सी और टेबल को उपयोग योग्य स्थिति में रखने को कहा गया है।

निर्देश में स्कूल परिसर से झाड़-झंखाड़ हटाने, बिजली की लाइन, पंखे, लाइट और कंप्यूटर की जांच करने पर भी जोर दिया गया है। साथ ही सुरक्षित पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित करने, जलाशयों और पानी की टंकियों की सफाई करने का निर्देश दिया गया है।

Google पर संवाद सर्च बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in