विदेशी पर्यटकों के मामले में देश के दूसरे स्थान पर बंगाल

विदेशी पर्यटकों को बेहद पसंद आ रहा है बंगाल, अधिकतम आने वाले पर्यटक रूस, यूरोप और ऑस्ट्रेलिया से
विदेशी पर्यटकों के मामले में देश के दूसरे स्थान पर बंगाल
Published on

सबिता, सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता : बंगाल विदेेशी पर्यटकों के लिए पसंदीदा डेस्टिनेशन बन गया है। राज्य में विदेशी पर्यटकों की संख्या में इजाफा हुआ जिससे विदेशी पर्यटकों के आगमन के मामले में पश्चिम बंगाल देश में दूसरे स्थान पर पहुंच गया है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय के ‘भारत पर्यटन डेटा संग्रह 2025’ ने राज्य को अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या के मामले में देश भर में दूसरे स्थान पर रखा है। यह बताते हुए गर्व हो रहा है कि पश्चिम बंगाल देश के सबसे पसंदीदा अंतरराष्ट्रीय पर्यटन स्थलों में से एक बनकर उभरा है तथा इसने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने राज्य के प्रदर्शन का श्रेय महामारी के बाद की यात्राओं में हुई वृद्धि और त्योहार पर्यटन, धार्मिक पर्यटन सहित नए पर्यटन क्षेत्रों को विकसित करने के सरकार के प्रयासों को दिया।

कितने पर्यटक आये

2024 : विदेशी पर्यटकों की संख्या 2 करोड़ से अधिक

2023 : 1.9 करोड़ से अधिक रही थी (मंत्रालय द्वारा जारी रिपोर्ट)

एक नजर इस पर

रिपोर्ट में कहा गया है कि घरेलू पर्यटकों की संख्या के मामले में उत्तर प्रदेश (64.6 करोड़) और तमिलनाडु (30.6 करोड़) राज्यों की सूची में शीर्ष पर हैं, जबकि महाराष्ट्र (लगभग 37 लाख) और पश्चिम बंगाल (लगभग 31 लाख) में सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की तुलना में सबसे अधिक विदेशी पर्यटक आये।

बंगाल में हैं सबसे अधिक पर्यटक गाइड

बंगाल में एक तरफ पहाड़ तो दूसरी तरफ जंगल। बंगाल की संस्कृति और परंपरा यहां आने वालों को बार बार आने के लिए मोहित करता है। एक आंकड़े के मुताबिक 2019 में भारत आने वाले विदेशी पर्यटकों की संख्या प्री-कोविड के मुकाबले लगभग 14.8 प्रतिशत बढ़ गई है। राज्य के पर्यटन मंत्री इंद्रनील सेन ने कहा था कि सभी राज्यों की तुलना में बंगाल में पर्यटक गाइड जिन्हें सिर्टिफिकेट प्रदान है, इसकी संख्या सबसे अधिक है। मंत्री ने गत विधानसभा में सदन को बताया था कि पर्यटन विभाग ने एक दशक से अधिक समय से माओवादी गतिविधियों से प्रभावित रहे पुरुलिया में पर्यटकों के आगमन को बढ़ाने के लिए कई पहल की हैं। बड़ी संख्या में पर्यटक अब इस पश्चिमी जिले के हरे-भरे जंगलों और पहाड़ियों को देखने आ रहे हैं। पर्यटक जंगलों और पहाड़ियों के लिए उत्तर बंगाल आते हैं, वे अब पुरुलिया पर विचार कर रहे हैं, जहां शांति और सुरक्षा फिर से बहाल हो गई है। पर्यटकों के लिए सुविधाओं के बारे में बात करते हुए मंत्री ने कहा कि राज्य में 5,322 होम स्टे हैं। पर्यटन विभाग ने इनके प्रबंधन में शामिल लोगों को नियुक्त किया है।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in