-->

रेलवे स्टेशन पर नाबालिग के अपहरण की कोशिश, अभियुक्त गिरफ्तार

अभियुक्त की करतूत सामने आते ही लोगों ने कर दी पिटायी
Bengal Shock: Youth Arrested for Attempting to Kidnap Minor Girl at Bhyabla Station
सांकेतिक फोटो
Published on

निधि, सन्मार्ग संवाददाता

बशीरहाट : बारुईपुर में एक छठी कक्षा की छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म और हत्या के मामले को लेकर राज्यभर में पहले से ही भारी आक्रोश है। इसी बीच, उत्तर 24 परगना के बशीरहाट में एक और घटना सामने आई है, जहां सियालदह-हासनाबाद शाखा के भैबला रेलवे स्टेशन पर एक नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर ले जाने का प्रयास किया गया। मिली जानकारी के अनुसार, माटिया थाना क्षेत्र के कांकड़ा मिर्जानगर की रहने वाली एक नाबालिग लड़की अपनी मां के साथ ननिहाल से लौट रही थी। भैबला स्टेशन पर पहुंचकर मां अपनी बेटी को बैठाकर कुछ देर के लिए स्टेशन से बाहर गई थी।

खाने की चीज का प्रलोभन देकर ले जा रहा था अपने साथ

इसी का फायदा उठाकर विश्वनाथ घोष नामक युवक नाबालिग के पास आकर बैठ गया और उसे खाने-पीने का लालच देकर स्टेशन से बाहर ले जाने लगा। कुछ दूर जाने पर नाबालिग को शक हुआ और उसने शोर मचाना शुरू कर दिया। आरोपी ने जबरन उसका हाथ पकड़कर खींचने की कोशिश की, लेकिन बच्ची की चीख सुनकर स्टेशन पर मौजूद यात्री और स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंच गए। भीड़ ने आरोपी को भागते हुए दबोच लिया और उसकी पिटायी शुरू कर दी। अभियुक्त को स्टेशन के टिकट काउंटर में बंद कर दिया गया। सूचना मिलते ही बशीरहाट थाना पुलिस और जीआरपी मौके पर पहुंची। पुलिस ने अभियुक्त विश्वनाथ घोष को हिरासत में लेकर पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया है।

Google पर संवाद सर्च बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in