जमीनी समस्याओं के समाधान के लिए बंगाल सरकार का बड़ा कदम

जमीनी समस्याओं के समाधान के लिए बंगाल सरकार का बड़ा कदम
Published on

कोलकाता : पश्चिम बंगाल सरकार ने पूर्वी क्षेत्र में जमीनी स्तर पर नवोन्मेष को बढ़ावा देने के लिए एक ऑनलाइन पोर्टल शुरू किया है। एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई।बयान के मुताबिक, यह पोर्टल 'सेवा संकल्प अभियान' के तहत 'सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज-ईस्टर्न जोन' का हिस्सा है। इसे न्यू टाउन स्थित 'भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी), खड़गपुर रिसर्च पार्क' में शुरू किया गया। बयान में कहा गया कि इस पोर्टल का उद्देश्य स्वास्थ्य सेवा तक पहुंच, कृषि क्षेत्र में होने वाले नुकसान, पानी की कमी, अपशिष्ट प्रबंधन और पर्यावरणीय जोखिमों जैसी रोजमर्रा की समस्याओं के समाधान से जुड़े प्रस्ताव आमंत्रित करना है। इसमें कहा गया कि विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी और जैव प्रौद्योगिकी विभाग इस कार्यक्रम का नोडल विभाग है, जो सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम एवं वस्त्र विभाग, उच्च शिक्षा विभाग और सूचना प्रौद्योगिकी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग सहित छह अन्य विभागों के साथ मिलकर काम करेगा। बयान में कहा गया कि यह चुनौती 'स्थानीय स्तर पर नवोन्मेष करें, राष्ट्रीय स्तर पर प्रभाव डालें' के सिद्धांत पर आधारित है और इसका उद्देश्य पारंपरिक प्रयोगशालाओं एवं संस्थानों के दायरे से बाहर भी नवोन्मेष को प्रोत्साहित करना है। इस कार्यक्रम में पश्चिम बंगाल के वरिष्ठ मंत्रियों और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेताओं ने भी हिस्सा लिया।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in