

सबिता, सन्मार्ग संवाददाता
कोलकाता : राज्य की नई सरकार ने कृषि क्षेत्र में बड़े बदलावों का ऐलान किया है। कृषि मंत्री दूध कुमार मंडल ने कहा कि किसानों के हितों की रक्षा करना और कृषि क्षेत्र में वित्तीय पारदर्शिता सुनिश्चित करना अब उनकी मुख्य प्राथमिकताएं हैं। साथ ही, उन्होंने पिछली सरकार के कार्यकाल में लागू की गई विभिन्न कृषि योजनाओं में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार के आरोपों पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी। मंत्री ने राज्य की मौजूदा 'कृषक बंधु' और फसल बीमा योजनाओं की प्रभावशीलता पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि इन योजनाओं का लाभ असली लाभार्थियों तक पहुंचाने में बड़ी कमियां हैं। उन्होंने कहा कि 'कृषक बंधु' योजना को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अनुरूप लागू किया जाएगा। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का लाभ यहां किसानों को मिलेगा। किसानों को नए सिरे से आवेदन करना पड़ सकता है। किसानों को समय पर बीज उपलब्ध कराने और उर्वरकों की कालाबाजारी रोकने के लिए कड़ी निगरानी व्यवस्था लागू की जाएगी।