बंगाल चुनावः देश के इस लीजेंड खिलाड़ी ने थामा भाजपा का हाथ

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों से पहले भारतीय टेनिस के दिग्गज खिलाड़ी लिएंडर पेस मंगलवार को यहां भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए।
केंद्रीय संसदीय मंत्री किरेन रीजीजू ने लिएंडर पेस को भाजपा में शामिल कराया।
केंद्रीय संसदीय मंत्री किरेन रीजीजू ने लिएंडर पेस को भाजपा में शामिल कराया।
Published on

नई दिल्लीः पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों से पहले भारतीय टेनिस के दिग्गज खिलाड़ी लिएंडर पेस मंगलवार को यहां भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए। पेस ने केंद्रीय मंत्री किरेन रीजीजू, केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार सहित भाजपा के वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

टेनिस स्टार ने हाल ही में कोलकाता में भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन से मुलाकात की थी, जिससे उनके पार्टी में शामिल होने की अटकलें तेज हो गई थीं। पेस वर्ष 2021 में तृणमूल कांग्रेस में शामिल हुए थे और उन्होंने 2022 के गोवा विधानसभा चुनावों के दौरान पार्टी के लिए प्रचार किया था। हालांकि, उन्होंने चुनाव नहीं लड़ा था।

लिएंडर पेस के बारे में विस्तार से जानिये

लिएंडर पेस का जन्म 17 जून 1973 को वेस पेस के घर पर हुआ जो 1972 ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता हॉकी टीम के सदस्य थे। 2020 में पेशेवर टेनिस से संन्यास लेने के बाद, वे एक प्रेरणादायक वक्ता हैं।

पेस भारत के एक महान पेशेवर टेनिस खिलाड़ी हैं, जिन्हें विशेष रूप से युगल (Doubles) और मिश्रित युगल (Mixed Doubles) में उनकी ऐतिहासिक सफलताओं के लिए जाना जाता है। उन्होंने 18 ग्रैंड स्लैम खिताब (8 मेन्स डबल्स, 10 मिक्स्ड डबल्स) जीते हैं और 1996 अटलांटा ओलंपिक में कांस्य पदक हासिल किया था । 

रिकॉर्ड और उपलब्धियां: उन्होंने महेश भूपति के साथ मिलकर डबल्स में कई खिताब जीते और मार्टिना नवरातिलोवा व मार्टिना हिंगिस के साथ मिक्स्ड डबल्स में ऐतिहासिक जीत दर्ज की।

ओलंपिक और डेविस कप: पेस 7 बार ओलंपिक (1992-2016) में भाग लेने वाले एकमात्र टेनिस खिलाड़ी हैं और डेविस कप के इतिहास में सबसे ज्यादा डबल्स मैच जीतने का रिकॉर्ड उनके नाम है।

सम्मान: उन्हें पद्म भूषण (2014), पद्म श्री (2001), और राजीव गांधी खेल रत्न (1996-97) से सम्मानित किया जा चुका है।

हॉल ऑफ फेम: उन्हें जुलाई 2024 में अंतर्राष्ट्रीय टेनिस हॉल ऑफ फेम में शामिल किया गया, ऐसा सम्मान पाने वाले वे पहले एशियाई पुरुष बने।

Google पर संवाद सर्च बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in