

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के पहले चरण में गुरुवार को जबरदस्त मतदान दर्ज किया गया। राज्य के 16 जिलों की 152 सीटों पर करीब 91% से 92.8% के बीच वोटिंग हुई, जो अब तक का सबसे ज्यादा मतदान प्रतिशत माना जा रहा है।
चुनाव आयोग के अनुसार, यह आंकड़ा न केवल पिछले चुनावों से ज्यादा है बल्कि स्वतंत्रता के बाद का रिकॉर्ड स्तर भी माना जा रहा है।
इस चरण में लगभग 3.6 करोड़ मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया और सुबह से ही मतदान केंद्रों पर लंबी कतारें देखी गईं।
आसनसोल दक्षिण विधानसभा के एक वोटर संजीव तिवारी कहते हैं कि, सेट्रल फोर्स ने काफी अच्छा काम किया है। वोटर्स को किसी भी प्रकार की कोई परेशानी नहीं हुई, चुनाव काफी शांतिपूर्ण रहा। चुनाव अधिकारियों ने भी चुनाव प्रक्रिया काफी जल्दी आगे बढ़ाई। कुल मिलाकर प्रक्रिया अच्छी तरह पूरी हो गई।
📊 जिला अनुसार मतदान (शाम तक प्रमुख आंकड़े):
दक्षिण दिनाजपुर: ~93%
कूचबिहार: ~92%
बीरभूम: ~91%
मुर्शिदाबाद: ~91%
जलपाईगुड़ी: ~91%
पश्चिम मिदनापुर: ~90%
पुरुलिया: ~87%
कुछ सीटों पर मतदान प्रतिशत 95% के करीब तक पहुंच गया, जो असाधारण माना जा रहा है।
हिंसा और विवाद भी:
उच्च मतदान के बीच कई जगहों से हिंसा, झड़प और EVM खराब होने की खबरें भी आईं।
बीरभूम और मुर्शिदाबाद में झड़प
कुछ उम्मीदवारों पर हमले और विरोध
वोटरों को डराने-धमकाने के आरोप
हालांकि, कई जगहों पर मतदान शांतिपूर्ण भी रहा और चुनाव आयोग ने प्रक्रिया को सफल बताया।
📌 अहम बातें एक नजर में:
कुल सीटें (पहला चरण): 152
कुल मतदाता: ~3.6 करोड़
कुल उम्मीदवार: 1400+
मतदान प्रतिशत: ~91%–92.8%
अगला चरण: 29 अप्रैल
मतगणना: 4 मई