बेलूड़ में लोगों ने सड़क पर उतरकर किया प्रदर्शन

एमएलबी रोड जाम होने से यातायात ठप, स्थानीय लोगों ने जताई नाराजगी
Belur News: Local Residents Protest over Dilapidated MLB Road and Waterlogging
बेलूर में क्षोभ जताते लोग
Published on

निधि, सन्मार्ग संवाददाता

हावड़ा : हावड़ा के बेलूड़ स्टेशन रोड से सटे एमएलबी रोड पर शनिवार की सुबह स्थानीय निवासियों ने सड़क की जर्जर स्थिति और जल निकासी की समस्या को लेकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में लोग सड़कों पर उतर आए और रास्ता पूरी तरह से अवरुद्ध कर दिया, जिससे कुछ समय के लिए यातायात बुरी तरह प्रभावित रहा।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि बेलूड़ स्टेशन तक जाने वाली यह मुख्य सड़क लंबे समय से गड्ढों के कारण खस्ताहाल है। बारिश के दौरान कई जगहों पर मैनहोल का पानी सड़क पर बहने लगता है और जल निकासी की सही व्यवस्था न होने से लोगों को घुटने भर पानी से गुजरना पड़ता है। इसके कारण सड़क पर फिसलन बढ़ती है, जिससे हादसे हो रहे हैं और इलाके में सांप व जहरीले कीड़ों का खतरा भी बढ़ गया है।

प्रशासनिक उपेक्षा से परेशान लोग, स्थायी समाधान की उठाई मांग

प्रदर्शनकारियों ने बताया कि सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों और दैनिक यात्रियों को उठानी पड़ रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस विषय में नगर निगम और प्रशासन से बार-बार शिकायत की गई, लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं निकला।

आक्रोशित लोगों ने मांग की है कि सड़क की तत्काल मरम्मत कराई जाए और भूमिगत नालियों की सफाई कर जलजमाव की समस्या से स्थाई राहत दिलाई जाए।

Google पर सन्मार्ग न्यूज़ पडे →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in