पीएम पर अभद्र टिप्पणी के आरोप में बेलघरिया का युवक गिरफ्तार

Man Arrested in Belgharia for Obscene Comments Against PM
सांकेतिक फोटो
Published on

निधि, सन्मार्ग संवाददाता

बेलघरिया : सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री, केंद्रीय गृह मंत्री और दिल्ली पुलिस के एक कर्मी के खिलाफ कथित रूप से अशोभनीय भाषा का प्रयोग करने और आपत्तिजनक टिप्पणियां करने के आरोप में बेलघरिया थाने की पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान तारकेश्वर गुन के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह बेलघरिया स्थित इस्पात कारखाने का कर्मचारी है। आरोपी का कथित आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने के बाद मामला सामने आया। इस संबंध में बेलघरिया निवासी सुदीप्त राय ने अभियुक्त के खिलाफ थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई।

शिकायत में आरोप लगाया गया कि आरोपी की अभद्र और आपत्तिजनक टिप्पणियां से लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं। शिकायत मिलने के बाद बेलघरिया थाने पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और तारकेश्वर गुन को गिरफ्तार कर लिया। शुक्रवार को उसे बैरकपुर कोर्ट में पेश किया गया। जहां पुलिस ने आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू की है। शिकायतकर्ता सुदीप्त राय ने कहा कि सोशल मीडिया पर इस तरह की अभद्र और आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं है और ऐसे मामलों में कानून के अनुसार कार्रवाई होनी चाहिए। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Google पर सन्मार्ग न्यूज़ पडे →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in