करम पूजा अवकाश के कारण B.Ed परीक्षा टली

अब होगी 23 सितंबर को
करम पूजा अवकाश के कारण B.Ed परीक्षा टली
Published on

मुनमुन, सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता : राज्य सरकार द्वारा करम पूजा की छुट्टी घोषित होने के बाद बाबा साहेब अंबेडकर एजुकेशन यूनिवर्सिटी ने 22 सितंबर को होने वाली B.Ed चौथे सेमेस्टर की परीक्षा को 23 सितंबर तक के लिए टाल दिया है। यह फैसला मुख्य रूप से कुर्मी समुदाय और झाड़ग्राम, पुरुलिया, बांकुड़ा समेत कई जिलों के हजारों विद्यार्थियों व शिक्षकों की भावनाओं का सम्मान करने के लिए लिया गया है। इस दिन 200 से अधिक केंद्रों पर लगभग 50,000 छात्र-छात्राओं को परीक्षा देनी थी। सरकार के अवकाश ऐलान के बाद यह कदम उठाया गया और उस दौरान होने वाले हायर सेकेंडरी के तीसरे सेमेस्टर के इम्तिहान भी स्थगित कर दिए गए हैं। सभी कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में 18 और 22 सितंबर को अवकाश रहेगा।

छुट्टी के दिन भी जारी रही MA परीक्षा दूसरी ओर, शुक्रवार को होने वाली MA की परीक्षा तय शेड्यूल पर ही हुई, हालांकि उस दिन यूनिवर्सिटी में भी छुट्टी थी। राज्य सरकार ने पिछले हफ्ते विश्वकर्मा पूजा का अवकाश गुरुवार से बदलकर शुक्रवार को कर दिया था। अंतिम समय में हुए इस बदलाव के कारण MA का शेड्यूल नहीं बदला जा सका, क्योंकि इसमें छात्रों की संख्या कम थी। हालांकि, ड्यूटी पर तैनात शिक्षकों को वैकल्पिक छुट्टी देने पर विचार हो रहा है। इसके अलावा, नोटिस पाने वाले निजी कॉलेजों के जवाबों की जांच जारी है और जल्द ही स्थिति स्पष्ट होगी।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in