बशीरहाट में पुलिस पर हमला, दो टीएमसी कार्यकर्ता गिरफ्तार

सरकारी गाड़ी में भी की तोड़फोड़,इलाके में तनाव।
Basirhat Violence: Two TMC Workers Arrested for Attacking Police in Hemnagar
सांकेतिक फोटो REP
Published on

निधि, सन्मार्ग संवाददाता

बशीरहाट : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण से ठीक पहले बसीरहाट का हेमनगर थाना क्षेत्र हिंसक घटना से दहल उठा है। इलाके में शांति व्यवस्था बनाए रखने गई पुलिस टीम पर ही हमले का मामला सामने आया है। इस घटना में सरकारी गाड़ी को क्षतिग्रस्त करने और पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट करने के आरोप में दो तृणमूल कांग्रेस (TMC) कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है।

क्या है पूरी घटना?

पुलिस सूत्रों के अनुसार, रविवार को हेमनगर बाजार मोड़ पर संतोष जोतदार और संजीव जोतदार नामक दो व्यक्ति आम लोगों को धमका रहे थे और उनके साथ मारपीट कर रहे थे। घटना की सूचना मिलते ही हेमनगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। जैसे ही पुलिस ने उन्हें रोकने और तलाशी लेने की कोशिश की, दोनों आरोपियों ने लाठी-डंडों से पुलिस पर हमला कर दिया। इस हमले में पुलिस की गाड़ी के शीशे भी तोड़ दिए गए।

आरोपियों का पुराना रिकॉर्ड

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संतोष और संजीव को गिरफ्तार कर लिया है, जो इलाके में सक्रिय टीएमसी कार्यकर्ता के रूप में जाने जाते हैं। बताया जा रहा है कि इन दोनों के खिलाफ पहले भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। चुनाव आयोग के सख्त निर्देश के बाद, पुलिस फरार अपराधियों और वारंटियों के खिलाफ अभियान चला रही है, जिसके तहत यह कार्रवाई की गई।

सोमवार को दोनों आरोपियों को बसीरहाट अनुमंडल न्यायालय (Sub-divisional Court) में पेश किया गया। मतदान से ठीक पहले पुलिस पर हुए इस हमले ने स्थानीय निवासियों में दहशत पैदा कर दी है। फिलहाल इलाके में पुलिस की गश्त बढ़ा दी गई है और स्थिति पर पैनी नजर रखी जा रही है।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in