भाजपा की रैली में शामिल होने की 'सजा', रात में घर घुसकर पिता-पुत्र पर जानलेवा हमला !

Basirhat: Attack on BJP Worker and Father After Rally
सांकेतिक फोटो
Published on

निधि, सन्मार्ग संवाददाता

बसीरहाट: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के नामांकन दौर के बीच बसीरहाट दक्षिण विधानसभा क्षेत्र में राजनीतिक हिंसा का एक भयावह मामला सामने आया है। यहाँ भाजपा के नामांकन जुलूस में शामिल होने के कारण एक भाजपा कार्यकर्ता और उनके पिता पर बेरहमी से हमला किया गया। घटना इटिंडा दासपाड़ा इलाके के 56 नंबर बूथ की है, जहाँ इस हमले का आरोप स्थानीय तृणमूल पंचायत सदस्य पर लगा है।

तृणमूल पंचायत सदस्य पर हमले का आरोप, अस्पताल में भर्ती

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, प्रफुल्ल दास और उनका बेटा तारक दास इलाके में सक्रिय भाजपा कार्यकर्ता के रूप में जाने जाते हैं। सोमवार को बसीरहाट दक्षिण के भाजपा उम्मीदवार शौर्य बंद्योपाध्याय के नामांकन के दौरान तारक दास रैली में शामिल हुए थे। आरोप है कि रात के समय तृणमूल पंचायत सदस्य दुलाल दास ने तारक के घर पर धावा बोल दिया। जब पिता प्रफुल्ल दास अपने बेटे को बचाने आए, तो उन पर भी बांस, लाठी और लोहे की रॉड से हमला किया गया। शोर सुनकर ग्रामीण इकट्ठा हुए, जिसके बाद हमलावर भाग निकले। फिलहाल प्रफुल्ल दास बसीरहाट अस्पताल में उपचाराधीन हैं।

भाजपा उम्मीदवार शौर्य बंद्योपाध्याय ने इसे लोकतंत्र की हत्या बताते हुए चुनाव आयोग से शिकायत करने की बात कही है। दूसरी ओर, तृणमूल उम्मीदवार सुरजीत मित्रा ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि भाजपा हार के डर से आपसी विवाद को राजनीतिक रंग दे रही है।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in