किशोरी से दुष्कर्म के आरोप में पड़ोसी गिरफ्तार

basirhat
Published on

बशीरहाट : नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में बशीरहाट के नैजाट पुलिस ने पड़ाेसी मिजान शेख को गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार आगारआटी निवासी किशोरी के माता-पिता काम के सिलसिले में तमिलनाडु में रहते हैं। वह किशोरी यहां अपने चाचा के घर में रहकर पढ़ाई करती है। पीड़िता का आरोप है कि रविवार को जब घर पर कोई नहीं था उस समय मिजान शेख जबरन घर में घुस आया। अभियुक्त ने उसका बलात्कार किया। साथ ही घटना के बारे में किसी को बताने पर उसे जान से मारने की धमकी भी दी। इस घटना के बाद किशोरी की तबीयत बिगड़ गयी। घर लौटने पर परिवारवालों को कुछ आशंका हुई तो उन्होंने जब किशोरी से बात की तो उसने अभियुक्त की करतूतों के बारे में उन्हें बता दिया। इसके बाद परिजनों ने बिना देर किए नैजाट थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने जांच शुरू करते हुए सोमवार की सुबह अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। उससे पूछताछ की जा रही है। किशोरी को बशीरहाट जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Google पर संवाद सर्च बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in