बैरकपुर में शुरू हुई विधायक कौस्तव बागची की 'पूजा स्पेशल कैंटीन'

दुर्गा पूजा में गरीबों को मुफ्त भोजन की करी गयी व्यवस्था
Barrackpore MLA Koustav Bagchi Launches Puja Special Canteen for Poor
बैरकपुर में पूजा स्पेशन कैंटीन की हुई व्यवस्थाREP
Published on: 

निधि, सन्मार्ग संवाददाता

बैरकपुर : दुर्गा पूजा के पावन अवसर पर बैरकपुर के भाजपा विधायक कौस्तव बागची ने आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के लिए एक सराहनीय पहल की शुरुआत की है। शनिवार, महासप्तमी के दिन बैरकपुर सुकांत सदन में 'पूजा स्पेशल एमएलए कैंटीन' का उद्घाटन किया गया। बंगस्पंदन फाउंडेशन के सहयोग से संचालित इस पहल के तहत पूजा के चार दिनों में लगभग 20 हजार जरूरतमंद लोगों को मुफ्त में गुणवत्तापूर्ण भोजन कराया जाएगा।

प्रतिदिन 5 हजार लोगों को मिलेगा पोलाव-चिकन का स्वाद

त्योहार के दिनों में गरीबों की थाली में भी मनपसंद भोजन परोसने के उद्देश्य से रोजाना औसतन 4 से 5 हजार लोगों के लिए भोजन की व्यवस्था की गई है। कैंटीन के मेन्यू में स्वादिष्ट पोलाव शामिल है। भोजन की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए खुद विधायक कौस्तव बागची ने खाना खाकर इसका परीक्षण किया और अपने हाथों से लोगों के बीच भोजन का वितरण किया।

बैरकपुर और टीटागढ़ के 6 केंद्रों पर मिलेगी सुविधा

यह सेवा बैरकपुर और टीटागढ़ नगरपालिका क्षेत्रों के कुल छह केंद्रों के माध्यम से दी जाएगी। बैरकपुर में सुकांत सदन, बोड़पोल मोड़, कालियानिवास और नोना चंदनपुकुर बाजार में चार केंद्र बनाए गए हैं। वहीं, टीटागढ़ के कावारियासन और ब्रह्मस्थान में दो केंद्र रहेंगे। नवरात्र के नियमों का सम्मान करते हुए टीटागढ़ के केंद्रों पर पनीर की सब्जी दी जाएगी, ताकि सभी लोग निश्चिंत होकर प्रसाद ग्रहण कर सकें।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in