निधि, सन्मार्ग संवाददाता
बैरकपुर/कोलकाता : 16 दिसंबर 2025 केटोनमेंट बोर्ड, बेरकपुर 250 वर्षों की विशिष्ट विरासत वाली एक संस्था जो महानिदेशालय रक्षा संपदा (DGDE) के अंतर्गत् प्रधान निदेशालय रक्षा संपदा, पूर्वी कमान के अधीन कार्यरत है को प्रतिष्ठित सार्वजनिक सेवा में उत्कृष्टता के लिए रक्षा मंत्री पुरस्कार 2025 से सम्मानित किया गया। केटोनमेंट बोर्ड, बेरकपुर ने श्रेणी के अंतर्गत स्वच्छ छावनी स्वस्थ छावनी श्रेणी में अपनी विशिष्ट पहचान स्थापित की।यह सम्मान जो कैटोनमेंट बोर्डों द्वारा रक्षा भूमि प्रबंधन और नगरपालिका प्रशासन में की गई उत्कृष्ट उपलब्धियों को मान्यता देती है-16 दिसंबर 2025 को दिल्ली केटोनमेंट स्थित रक्षा संपदा भवन के चाणक्य सभागार में आयोजित डिफेंस एस्टेट्स डे 2025 समारोह के दौरान प्रदान की गई।
स्थिरता की दिशा में छावनी बोर्ड के प्रयास एक महत्वपूर्ण संतुलन को प्रदर्शित करते हैं : रक्षा मंत्री
रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने अपने संबोधन में 2047 तक विकसित भारत के राष्ट्रीय लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए आवश्यक महत्वपूर्ण प्रशासनिक मूल्यों पर प्रकाश डाला और कहा "रक्षा संपदा संगठन पारदर्शिता, दक्षता और जवाबदेही के लिए एक आदर्श संस्थान के रूप में उभरा है, जो विकसित भारत को साकार करने के लिए आवश्यक प्रशासनिक मूल्यों को दर्शाता है। नगरपालिका सेवाओं से संबंधित पहलों की सराहना करते हुए, रक्षा मंत्री ने कहा कि स्थिरता की दिशा में छावनी बोर्ड के प्रयास एक महत्वपूर्ण संतुलन को प्रदर्शित करते हैं. छावनियों को हरा भरा और स्वच्छ बनाना, जल संरक्षण पर कार्य करना ओर अपशिष्ट प्रबंधन के लिए वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाना यह दर्शाता है कि सुरक्षा और स्थिरता साथ-साथ चल सकते हैं।रक्षा संपदा की महानिदेशक, श्रीमती शोभा गुप्ता, IDES ने समारोह में अपनी उपस्थिति से कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। महानिदेशक रक्षा संपदा द्वारा इस बात पर भी जोर दिया गया कि कैसे देश भर में 61 छावनी बोर्ड, DEO ओर ADEO सर्कल जैसे क्षेत्रीय कार्यालय राष्ट्र निर्माण की प्रक्रिया में भाग ले रहे हैं।
बैरकपुर कैंटोंमेंटर बोर्ड की सीईओ ने अपनी टीम के साथ सांझा की इस सफलता को
ज्योति कपूर, IDES, मुख्य अधिशासी अधिकारी, छावनी बोर्ड बैरकपुर ने नगरपालिका उत्कृष्टता प्राप्त करने में उनके अथक प्रयासों की मान्यता के लिए अपनी सराहना व्यक्त करते हुए कहा, "यह पुरस्कार हमारी टीम के सामूहिक समर्पण का उदाहरण है और पर्यावरण एवं स्वच्छता पहलों को अपनाने में हमारे निवासियों के पूर्ण सहयोग को दर्शाता है। हम राष्ट्र के लिए नागरिक केंद्रित शहरी शासन के एक अनुकरणीय मॉडल के रूप में प्रौद्योगिकी संचालित त्वरित निर्णय लेने का उपयोग करने हेतु दृढ़ता से प्रतिबद्ध है। यह सम्मान हमारी छावनी के प्रत्येक प्रिय और जिम्मेदार नागरिक को समर्पित है।