बैरकपुर: राज्य पुलिस की 60वीं वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न

74 यूनिटों के 450 प्रतियोगियों ने दिखाया दमखम; डीजीपी पीयूष पांडेय बोले- आगामी चुनावों के लिए रहें तैयार
Barrackpore: 60th annual sports competition of the state police concluded
बैरकपुर में आयोजित राज्य पुलिस के वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता के समापन कार्यक्रम में डीजीपी पियूष पांडेय, आइजी ट्रैफिक गौरव शर्मा, डीआई आर्म्डपुलिस डॉ. के. कन्नान
Published on

निधि, सन्मार्ग संवाददाता

बैरकपुर: बैरकपुर लाटबागान स्थित ऐतिहासिक शहीद मंगल पांडे उद्यान में आयोजित राज्य पुलिस की 60वीं वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का शुक्रवार शाम शानदार समापन हुआ। इस दो दिवसीय प्रतियोगिता में राज्य पुलिस की विभिन्न 74 यूनिटों के लगभग 450 प्रतियोगियों ने हिस्सा लिया, जिन्हें 20 क्लस्टर्स में विभाजित किया गया था।

विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति

समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में राज्य पुलिस के महानिदेशक (DGP) पीयूष पांडेय उपस्थित थे। उनके साथ राज्य पुलिस भर्ती बोर्ड के अध्यक्ष नीरज कुमार सिंह, ट्रैफिक एवं सड़क सुरक्षा विभाग के महानिदेशक ज्ञानवंत सिंह सहित कई उच्चाधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने विजेताओं को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया।

शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य पर जोर

मीडिया से मुखातिब होते हुए डीजीपी पीयूष पांडेय ने कहा कि पुलिस कर्मियों के लिए खेल केवल मनोरंजन नहीं, बल्कि शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए अनिवार्य है। उन्होंने पुलिस बल से खेल से जुड़े रहने का आह्वान किया ताकि वे तनावमुक्त होकर अपनी ड्यूटी निभा सकें।

आगामी चुनाव और नागरिक सुरक्षा

आगामी चुनावों का जिक्र करते हुए डीजीपी ने कहा, "सामने चुनाव हैं और इसे ध्यान में रखकर सभी पुलिस कर्मियों व अधिकारियों को एकजुट होकर काम करना होगा। हम नागरिक सुरक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं।" उन्होंने यह भी रेखांकित किया कि आम नागरिकों का सहयोग पुलिस के मनोबल को बढ़ाता है। उन्होंने जनता से पुलिस के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने की अपील की ताकि समाज को और बेहतर और सुरक्षित बनाया जा सके।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in