Barcelona ने La Liga में अपनी बढ़त मजबूत की

रियाल मैड्रिड से आगे है बार्सिलोना
Barcelona ने La Liga में अपनी बढ़त मजबूत की
Published on: 

बार्सिलोना : बार्सिलोना ने रेलीगेशन (दूसरी डिवीजन में खिसकने) का खतरा झेल रहे लेगानेस को आत्मघाती गोल की मदद से 1-0 से हराकर स्पेनिश फुटबॉल लीग ला लिगा में अपनी बढ़त मजबूत कर ली। मैच का एकमात्र गोल 48वें मिनट में हुआ जब राफिन्हा के खतरनाक क्रॉस को लेगानेस के डिफेंडर जॉर्ज साएंज़ ने अपने ही नेट में डाल दिया। इस जीत से बार्सिलोना ने अपने करीबी प्रतिद्वंदी रियाल मैड्रिड पर सात अंकों की बढ़त बना ली है।

31 मैच में 70 अंकों के साथ बार्सिलोना, रियाल मैड्रिड से है आगे

बार्सिलोना के अब 31 मैच में 70 अंक हो गए हैं जबकि रियाल मैड्रिड के 30 मैच में 63 अंक है और वह दूसरे स्थान पर है। अन्य मैचों में एस्पेनयॉल ने स्ट्राइकर रॉबर्टो फर्नांडीज के दो गोल की मदद से सेल्टा विगो पर 2-0 से जीत हासिल की जबकि साइल लारिन और सेर्गी डार्डर के गोल की मदद से मैलोर्का ने सैन सेबेस्टियन में रियाल सोसिदाद को 2-0 से हराया। एक अन्य मैच में लास पालमास ने गेटाफे को 3-1 से हरा कर साल की अपनी पहली जीत दर्ज की।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News