बारासात में मिलावटी तेल गोदाम का पर्दाफाश

barasat
Published on

बारासात : बारासात के दत्ताेपुकुर थाना अंतर्गत हाटखोला में दो मिलावटी तेल गोदाम का बारासात जिला ईबी विभाग ने पर्दाफाश करते हुए उसे सील कर दिया। इसके साथ ही गोदाम के मालिक सपन साधुखां को गिरफ्तार कर लिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार दत्ताेपुकुर पुलिस के साथ उक्त टीम ने बुधवार की दोपहर गोदाम में अभियान चलाया। आरोप है कि गोदाम में भोज्य तेल में रासायनिक मिलावट कर तेल की पैकिंग कर सप्लाई दी जाती थी। इस शिकायत के बाद पुलिस ने अभियान चलाकर कार्रवाई की। पुलिस ने गोदाम से 150 किलो सरसों तेल व कई गैलन में रिफाइंड तेल बरामद किये। हालांकि गोदाम मालिक ने दावा किया कि उसने कोई अवैध काम नहीं किया है। वह जहां से तेल जिस अवस्था में खरीदकर लाता था उसे लोकल बाजार में वैसे ही बेचता था। फिलहाल मामले में पुलिस आगे की जांच पड़ताल कर रही है।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in