बरानगर : चलती ट्रेन की चपेट में आने से महिला की मौत

Baranagar: Woman dies after being hit by a moving train
सांकेतिक फोटो
Published on

निधि, सन्मार्ग संवाददाता

बरानगर: उत्तर 24 परगना के बरानगर इलाके में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक रेल हादसे में एक महिला की मौत हो गई। घटना बड़ानगर सीसीआई (CCR) ब्रिज के पास की है, जहाँ चलती ट्रेन की टक्कर से महिला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। इस घटना के बाद पूरे इलाके में मातम और सनसनी फैल गई है।

डाउन शांतिपुर लोकल की चपेट में आई महिला

प्रत्यक्षदर्शियों और रेल पुलिस सूत्रों के अनुसार, हादसा शुक्रवार सुबह करीब 9:00 बजे हुआ। सियालदह की ओर जा रही डाउन शांतिपुर लोकल जब बड़ानगर सीसीआई ब्रिज के पास से गुजर रही थी, तभी उक्त महिला ट्रेन की चपेट में आ गई। स्थानीय निवासियों का अनुमान है कि महिला रेलवे ट्रैक पार करने की कोशिश कर रही थी, तभी यह भीषण टक्कर हुई।

रेल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

मृतक महिला की पहचान स्थानीय निवासी के रूप में की गई है। घटना की सूचना मिलते ही जीआरपी (GRP) और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुँची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस हादसे के कारण कुछ समय के लिए रेल सेवाओं पर भी असर पड़ा। पुलिस मामले की जांच कर रही है कि यह महज एक दुर्घटना थी या इसके पीछे कोई और कारण था। स्थानीय लोगों ने रेल प्रशासन से इस व्यस्त इलाके में सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है।

Google पर संवाद सर्च बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in