'नेशनल हेराल्ड की लूट' लिखे बैग की मदद से बांसुरी स्वराज कर रही हैं कांग्रेस पर हमला

भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज ने स्टाइलिश बैग से कांग्रेस पर तंज कसा
'नेशनल हेराल्ड की लूट' लिखे बैग की मदद से बांसुरी स्वराज कर रही हैं कांग्रेस पर हमला
Published on: 

नई दिल्ली - नेशनल हेराल्ड मामले को लेकर भारतीय जनता पार्टी के नेता लगातार कांग्रेस पर निशाना साध रहे हैं। इसी सिलसिले में भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज ने आज एक अनोखे तरीके से कांग्रेस पर तंज कसा। 'एक राष्ट्र, एक चुनाव' पर जेपीसी की बैठक में हिस्सा लेने जब वे संसद भवन पहुंचीं, तो उनके हाथ में एक बैग था जिस पर 'नेशनल हेराल्ड की लूट' लिखा हुआ था। बांसुरी स्वराज ने बताया कि इस बैग के जरिए वह जनता का ध्यान इस ओर खींचना चाहती हैं कि कांग्रेस ने नेशनल हेराल्ड के बहाने देश को आर्थिक नुकसान पहुंचाया है।

बांसुरी ने आगे कहा,

यह पहली बार है कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ मीडिया में भ्रष्टाचार हुआ है। ईडी द्वारा दायर चार्जशीट कांग्रेस पार्टी की पुरानी कार्यशैली और विचारधारा को उजागर करती है। सांसद ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने सेवा के नाम पर हमेशा सार्वजनिक संसाधनों का इस्तेमाल अपनी निजी संपत्ति बढ़ाने के लिए किया है। उन्होंने इसे एक बेहद गंभीर मुद्दा बताया और कहा कि इसके लिए कांग्रेस पार्टी और उसका शीर्ष नेतृत्व जिम्मेदार हैं।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News