Bangalore Stampede : द्रविड़ बोले-ऐसी त्रासदी नहीं होनी चाहिए

आरसीबी के मार्केटिंग प्रमुख निखिल सोसले को गिरफ्तार किया गया है
Bangalore Stampede : द्रविड़ बोले-ऐसी त्रासदी नहीं होनी चाहिए
Published on: 

नई दिल्ली : महान बल्लेबाज राहुल द्रविड़ ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के आईपीएल खिताब जीतने के जश्न में बेंगलुरू में 11 लोगों की मौत पर दुख जताते हुए इस हादसे को दुर्भाग्यपूर्ण और दुखद बताया। उन्होंने कहा कि ऐसी त्रासदी नहीं होनी चाहिए। यह हादसा बीते बुधवार को हुआ था जब बेंगलुरू में चिन्नास्वामी स्टेडियम के आसपास अपने पसंदीदा क्रिकेटरों की एक झलक पाने के लिये ढाई लाख लोग जमा हुए थे। इससे मची भगदड़ में 11 लोग मारे गए और 56 घायल हो गए।

आईपीएल टीम राजस्थान रॉयल्स के कोच द्रविड़ ने कहा कि शहर की खेल संस्कृति को देखते हुए यह घटना और भी दर्दनाक है। उन्होंने कहा कि बेंगलुरू खेलों का शौकीन शहर है। मैं इसी शहर से हूं। लोग क्रिकेट की नहीं, हर खेल को पसंद करते हैं और टीमों को फॉलो करते हैं। फुटबॉल टीम को या कबड्डी टीम। हादसे के बाद कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ के सचिव ए शंकर और कोषाध्यक्ष ई एस जयराम ने नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा दे दिया था। वहीं आरसीबी के मार्केटिंग प्रमुख निखिल सोसले को छह जून को गिरफ्तार कर लिया गया।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in