Banglore Stampede : RCB के मार्केटिंग हेड सहित 4 लोग हाई कोर्ट से रिहा

सभी को छह जून को गिरफ्तार किया गया था
Banglore Stampede : RCB के मार्केटिंग हेड सहित 4 लोग हाई कोर्ट से रिहा
Published on

बेंगलुरु : कर्नाटक हाई कोर्ट ने 4 जून को बेंगलुरु में मची भगदड़ के सिलसिले में गिरफ्तार रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के मार्केटिंग हेड (विपणन प्रमुख) निखिल सोसले और अन्य 3 लोगों को गुुरुवार को रिहा करने का आदेश दिया। हाई कोर्ट से राहत पाने वाले अन्य लोगों में सुनील मैथ्यू, किरण कुमार एस और इवेंट आयोजक कंपनी ‘डीएनए एंटरटेनमेंट नेटवर्क प्राइवेट लिमिटेड’ के शमंत एनपी माविनाकेरे शामिल हैं। सभी को छह जून को गिरफ्तार किया गया था। न्यायालय ने गिरफ्तार किये गये लोगों से अपना पासपोर्ट जमा करने को कहा है। आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की पहली खिताबी जीत का जश्न मनाने के लिए आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर मची भगदड़ में 11 लोगों की मौत हो गयी थी।

न्यायमूर्ति एसआर कृष्ण कुमार ने 11 जून को दलीलें सुनने के बाद सोसले की याचिका पर फैसला सुरक्षित रख लिया था। सोसले और अन्य याचिकाकर्ता फिलहाल न्यायिक हिरासत में हैं। आपराधिक जांच विभाग (सीआईडी) ने 9 जून को सोसले और गिरफ्तार किए गए अन्य 3 लोगों को स्थानीय मजिस्ट्रेट अदालत के समक्ष पेश किया और 9 दिन की हिरासत मांगी थी लेकिन अदालत ने हाई कोर्ट के फैसले का इंतजार करते हुए मामले की सुनवाई को टाल दिया था।

Google पर संवाद सर्च बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in