नजमुल हुसैन शंटो के अर्धशतक की बदौलत बांग्लादेश ने ‌हासिल की 112 रन की बढ़त

बांग्लादेश ने दूसरे पारी में चार विकेट पर 194 रन बनाए
नजमुल हुसैन शंटो के अर्धशतक की बदौलत बांग्लादेश ने ‌हासिल की 112 रन की बढ़त
Published on

सिलहट (बांग्लादेश) : नजमुल हुसैन शंटो के नाबाद 60 रन की मदद से बांग्लादेश ने जिंबाब्वे के खिलाफ पहले क्रिकेट टेस्ट के वर्षा से प्रभावित तीसरे दिन वापसी करते हुए दूसरी पारी में 4 विकेट पर 194 रन बनाकर 112 रन की बढ़त हासिल की। खराब रोशनी के कारण समय से पहले खेल रोके जाने तक शंटो 103 गेंद में 7 चौके जड़ चुके थे। जाकिर अली 21 रन बनाकर उनका साथ निभा रहे हैं। मैदान गीला होने के कारण पहले सत्र में एक भी गेंद नहीं फेंकी जा सकी। बांग्लादेश ने दिन की शुरुआत एक विकेट पर 57 रन से की। इस समय टीम जिंबाब्वे के पहली पारी के स्कोर से 25 रन पीछे थी। मेजबान टीम हालांकि अपने कप्तान शंटो और मोमीनुल हक (47) की बदौलत वापसी करने में सफल रही। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 65 रन की साझेदारी की।

जिंबाब्वे ने मोमीनुल और मुशफिकुर रहीम को जल्दी-जल्दी आउट किया लेकिन शंटो और जाकिर ने पांचवें विकेट के लिए 39 रन की अटूट साझेदारी करके टीम को और झटके नहीं लगने दिए। जिंबाब्वे की ओर से ब्लेसिंग मुजरबानी ने 51 रन देकर तीन विकेट चटकाए। बांग्लादेश ने पहली पारी में 191 रन बनाए थे जिसके जवाब में जिंबाब्वे ने 273 रन बनाकर 82 रन की बढ़त हासिल की थी।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in