कर्नाटक से भागकर आये 2 लोग बनगांव से गिरफ्तार

एक आभूषण दुकान में डकैती की वारदात को दिया था अंजाम
bangaon
Published on

सन्मार्ग संवाददाता

बनगांव : कर्नाटक पुलिस ने कर्नाटक में एक सोने की दुकान में हुई डकैती के मामले में बनगांव के गोपालनगर से दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्तों के नाम अयोध्या प्रसाद चौहान और फारूक गाजी हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार अयोध्या प्रसाद चौहान उत्तर प्रदेश का निवासी है जबकि फारूक हुगली के दादपुर का रहनेवाला है। अभियुक्तों को गिरफ्तार कर कर्नाटक पुलिस ने उसे बनगांव कोर्ट में पेश किया जहां कोर्ट ने उन्हें पांच दिनों की ट्रांजिट रिमांड पर भेज दिया। मिली जानकारी के अनुसार यह घटना 11 जुलाई को कर्नाटक में घटी थी। अभियुक्त सोने की दुकान में बंदूक की नोक पर घुसे थे और वहां से सारा सोना लेकर फरार हो गये। घटना की जांच कर रही कर्नाटक पुलिस को उक्त दोनों अभियुक्तों के बंगाल में छिपे होने का पता चला जिसके बाद उन्होंने गोपालनगर पुलिस से संपर्क किया। बनगांव जिला पुलिस के सहयोग से दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों यहां कुछ दिनों से किराये पर रह रहे थे। उन्होंने बताया था कि वे लोग यहां घूमने आये हैं।

logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in