बनगांव पुलिस ने 4 भारतीय दलालों के साथ 5 बांग्लादेशियों को किया गिरफ्तार

bangaon
Published on

बनगांव : बनगांव जिला पुलिस ने दो अलग-अलग जगहों से तीन बांग्लादेशी महिलाओं और चार भारतीय दलालों को गिरफ्तार किया है। उनका दावा है कि तीनों महिलाएं अवैध तरीके से भारत आयी थीं। गिरफ्तार भारतीय दलालों ने उन्हें इस देश में आने में मदद की थी। शुक्रवार को बनगांव पुलिस गिरफ्तार सातों लोगों को गिरफ्तार करने के बाद शनिवार को उन्हें बनगांव कोर्ट में पेश किया। पुलिस सूत्रों के अनुसार कोर्ट के आदेश पर गिरफ्तार लोगों को हिरासत में लिया गया है। दूसरी ओर बनगांव के गोबरडांगा पुलिस ने भी शुक्रवार की सुबह दो बांग्लादेशी महिलाओं को गिरफ्तार किया है। बताया गया है कि गारापोता इलाके से तीन भारतीय दलाल और दो बांग्लादेशी महिलाओं को गिरफ्तार किया गया था। बांग्लादेशी नागरिक जेसोर जिले की निवासी हैं। उनका कहना है कि काम की तलाश में वे बांग्लादेश से अवैध तरीके से भारत आयी थीं। दूसरी ओर मचलंदपुर चौकी की पुलिस ने मछलंदपुर के विधानपल्ली इलाके में दो महिलाओं को घूमते देखा। उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर पुलिस को पता चला कि वे बांग्लादेश की रहने वाली हैं। महिलाओं के पास भारत में प्रवेश करने के लिए कोई वैध दस्तावेज नहीं थे। इसके बाद पुलिस ने उन्हें घुसपैठ के आरोप में गिरफ्तार कर लिया।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in