बाली ब्रिज के कनेक्टिंग ब्रिज का स्वास्थ्य परीक्षण शुरू

पहले ही दिन दिखा जाम
Health Test of Bali Bridge Connecting Bridge Begins in Howrah
फाइल फोटो
Published on

निधि, सन्मार्ग संवाददाता

हावड़ा : हावड़ा के बाली ब्रिज से जुड़े कनेक्टिंग ब्रिज की जर्जर हालत को देखते हुए शुक्रवार सुबह से तीन दिवसीय स्वास्थ्य परीक्षण (Health Test) का कार्य शुरू किया गया है। यह जांच अगले तीन दिनों तक जारी रहेगी। इस प्रक्रिया के चलते बाली ब्रिज और आसपास के प्रमुख मार्गों पर यातायात व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हुई, जिससे सुबह कार्यालय जाने वाले लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

45 दिनों से बंद थी भारी वाहनों की आवाजाही

उल्लेखनीय है कि दक्षिणेश्वर से बाली ब्रिज होकर राष्ट्रीय राजमार्ग को जोड़ने वाले इस कनेक्टिंग ब्रिज की स्थिति को देखते हुए पिछले 45 दिनों से भारी वाहनों का प्रवेश पूरी तरह बंद था और बसों को डायवर्ट कर निवेदिता सेतु के रास्ते निकाला जा रहा था। अब विशेषज्ञों की टीम ब्रिज की भार क्षमता और वास्तविक स्थिति का विस्तृत आकलन कर रही है।

ट्रैफिक संभालने के लिए जीटी रोड पर पुलिस तैनात

परीक्षण कार्य शुरू होते ही बाली ब्रिज और जीटी रोड पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। व्यस्त समय में बढ़ते ट्रैफिक दबाव को देखते हुए पुलिस मुस्तैद रही। जाम की स्थिति को नियंत्रित करने के लिए जीटी रोड पर टोटो (ई-रिक्शा) की आवाजाही पर भी विशेष प्रतिबंध और नियंत्रण लगाया गया है, ताकि वैकल्पिक मार्गों पर यातायात सुचारू रखा जा सके।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in