राम मंदिर ट्रस्ट के नए महासचिव बने बजरंग लाल बागड़ा, चंपत राय का इस्तीफा मंजूर

ट्रस्ट की अहम बैठक में सर्वसम्मति से फैसला, VHP के अंतरराष्ट्रीय महामंत्री बजरंग लाल बागड़ा संभालेंगे नई जिम्मेदारी
राम मंदिर ट्रस्ट के नए महासचिव बने बजरंग लाल बागड़ा, चंपत राय का इस्तीफा मंजूर
Published on

अयोध्या में सोमवार को हुई श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की अहम बैठक में बड़ा फैसला लिया गया। ट्रस्ट ने वर्तमान महासचिव चंपत राय का इस्तीफा आधिकारिक तौर पर स्वीकार कर लिया है। इसके साथ ही बजरंग लाल बागड़ा को सर्वसम्मति से ट्रस्ट का नया महासचिव नियुक्त किया गया।

जानकारी के मुताबिक, बजरंग लाल बागड़ा इस समय अयोध्या में ही मौजूद हैं। हालांकि, प्रशासनिक और रणनीतिक कारणों से उन्होंने ट्रस्ट की बैठक में प्रत्यक्ष रूप से हिस्सा नहीं लिया। औपचारिक प्रक्रिया पूरी होने के बाद वे जल्द ही अपना कार्यभार संभालेंगे।

बजरंग लाल बागड़ा विश्व हिंदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय महामंत्री हैं। उन्हें प्रशासनिक और वित्तीय प्रबंधन का लंबा अनुभव है। वह National Aluminium Company Limited के पूर्व चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक (CMD) भी रह चुके हैं और पेशे से चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) हैं।

माना जा रहा है कि राम मंदिर में दान चोरी के मामले के बाद ट्रस्ट की पारदर्शिता और वित्तीय प्रबंधन को और मजबूत करने के उद्देश्य से यह फैसला लिया गया है। ट्रस्ट को उम्मीद है कि बजरंग लाल बागड़ा का प्रशासनिक अनुभव संस्था के संचालन को नई दिशा देगा।

Google पर सन्मार्ग न्यूज़ पडे →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in