बजबज में गंगा नदी में स्नान करने के दौरान डूबा

सांकेतिक फाइल फोटो
सांकेतिक फाइल फोटो
Published on

बजबज : बजबज थानांतर्गत बजबज चित्रीगंज के कालीबाड़ी घाट पर स्नान करने के दौरान गंगा में डूबने से युवक की मौत हो गयी। मृतक का नाम शुभम साव है। वह तारातल्ला का रहने वाला था। मिली जानकारी के अनुसार शुभम अपने परिवार के साथ गंगा में स्नान करने के बाद जल चढ़ाने के लिए आया था। इस बीच स्नान करने के दौरान वह गंगा नदी की तेज धारा में बह गया। लोगों से सूचना पाकर गोताखोरों की मदद से युवक को उधार कर बजबज पालिका अस्पताल में ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत करार दिया। पुलिस घटना की जांच में जुट गई है। इस घटना से इलाके में मातम छा गया है। वहीं दूसरी घटना में बजबज कालीबाड़ी मिल घाट के पास नदी में स्नान करने के दौरान एक युवक लापता हो गया। युवक का नाम पलाश दास (40) है। जानकारी के मुताबिक वह अपने दोस्त के साथ गंगा में स्नान करने लिए उतरा था। इस बीच वह नदी की तेज धारा में बह गया।


Google पर सन्मार्ग न्यूज़ पडे →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in