होर्मुज मुद्दे पर बहरीन का यू-टर्न, वोटिंग टली

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की इस माह की अध्यक्षता संभाल रहे खाड़ी देश बहरीन ने उस प्रस्ताव पर मतदान टाल दिया, जिसका उद्देश्य होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर से खोलना और उस पर ईरान के प्रभुत्व को खत्म करना था।
तेल और गैस निर्यात के लिए महत्वपूर्ण जलमार्ग है होर्मुज जलडमरूमध्य ( फाइल फोटो )।
तेल और गैस निर्यात के लिए महत्वपूर्ण जलमार्ग है होर्मुज जलडमरूमध्य ( फाइल फोटो )।
Published on

दुबईः संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की इस माह की अध्यक्षता संभाल रहे खाड़ी देश बहरीन ने उस प्रस्ताव पर मतदान टाल दिया, जिसका उद्देश्य होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर से खोलना और उस पर ईरान के प्रभुत्व को खत्म करना था। संयुक्त राष्ट्र के दो राजनयिकों ने यह जानकारी दी।हालांकि, रूस और चीन के कड़े विरोध के कारण पहले ही इस प्रस्ताव की प्रभावशीलता पर सवाल उठने लगे थे।

परिषद की बैठकें गोपनीय होने के कारण नाम न उजागर करने की शर्त पर राजनयिकों ने बताया कि अब इस प्रस्ताव पर मतदान अगले सप्ताह कराया जाएगा। बहरीन प्रायोजित इस मसौदा प्रस्ताव को शनिवार को मतदान के लिए पेश किए जाने की उम्मीद थी जिसमें केवल रक्षात्मक कदमों की अनुमति देने का प्रावधान है, जबकि शुरुआत में खाड़ी देश और अमेरिका आक्रामक कार्रवाई के पक्ष में थे। प्रस्ताव का मकसद इस अहम जलमार्ग में जहाजों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करना है।

बहरीन ने सुरक्षा परिषद के सभी 15 सदस्य देशों से समर्थन जुटाने की कोशिश की, लेकिन मतदान टलने से स्पष्ट है कि यह मसौदा अब भी रूस और चीन को स्वीकार्य नहीं है।

तेल और गैस निर्यात के लिए महत्वपूर्ण जलमार्ग है होर्मुज जलडमरूमध्य ( फाइल फोटो )।
ईरान का वार, दो अमेरिकी विमान तबाह, एक क्रू मेंबर लापता

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in