हावड़ा : आधे घंटे के लिए गई थी डॉक्टर के पास, घर में हो गई लाखों की चोरी

Burglary in Howrah's Bagnan: Gold Jewelry and Cash Stolen in Broad Daylight
चोरी के बाद घर में इस अवस्था में मिली आलमारी
Published on

निधि, सन्मार्ग संवाददाता

हावड़ा : हावड़ा के उलूबेड़िया स्थित बागनान थाना अंतर्गत एनडी ब्लॉक इलाके में गुरुवार सुबह बदमाशों ने दिनदहाड़े चोरी की एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया। बेटी का इलाज कराने डॉक्टर के पास गई महिला के पीछे से चोरों ने बंद मकान का ताला तोड़कर लाखों रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण और नकदी पार कर दिए।

ताला टूटा देख उड़े महिला के होश

एनडी ब्लॉक निवासी महुआ दलुई गुरुवार सुबह करीब 9:45 बजे अपनी बेटी को लेकर डॉक्टर के पास गई थीं। महज आधे घंटे बाद यानी करीब 10:30 बजे जब वह वापस लौटीं, तो मुख्य गेट के दोनों ताले टूटे मिले। अंदर जाने पर कमरे का सामान अस्त-व्यस्त पड़ा था और अलमारी खुली हुई थी।

53 सोने की अंगूठियां और नकदी गायब

पीड़िता के अनुसार, बदमाश सोने के गहनों के अलावा उनकी बेटी के अन्नप्राशन समारोह में उपहार स्वरूप मिलीं 53 सोने की अंगूठियां, ₹28,000 नकद और एक महंगा मोबाइल फोन चोरी कर ले गए। पिछले 12 वर्षों से इलाके में रह रहीं महुआ दलुई ने बताया कि ऐसी घटना पहली बार घटी है। बागनान थाना पुलिस ने शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Google पर सन्मार्ग न्यूज़ पडे →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in