बागदा विधानसभा : आमने-सामने ठाकुर बाड़ी की बहु-बेटी

दिलचस्प होगी 'ननद-भाभी' की जंग!
Bagda Assembly Election: Soma Thakur vs Madhuparna Thakur, Nanad-Bhabhi Fight
दोनों प्रार्थियों की तस्वीरREP
Published on

निधि, सन्मार्ग संवाददाता

उत्तर 24 परगना: पश्चिम बंगाल की बागदा विधानसभा सीट पर इस बार चुनावी मुकाबला बेहद रोमांचक और पारिवारिक होने जा रहा है। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने यहाँ से केंद्रीय मंत्री शांतनु ठाकुर की पत्नी और ठाकुर बाड़ी की छोटी बहू सोमा ठाकुर को अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया है। इस घोषणा के साथ ही बागदा में चुनावी समीकरण पूरी तरह बदल गए हैं, क्योंकि यहाँ उनका मुकाबला अपनी ही ननद से होने वाला है।

पारिवारिक रिश्ते और राजनीतिक रण

तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने इस सीट से पहले ही मधुपर्णा ठाकुर को मैदान में उतारा है, जिन्होंने पिछले उपचुनाव में जीत हासिल की थी। रिश्ते में मधुपर्णा ठाकुर, सोमा ठाकुर की छोटी ननद और शांतनु ठाकुर की बहन हैं। ऐसे में मतुआ समुदाय के गढ़ माने जाने वाले बागदा में अब 'ननद बनाम भाभी' की सीधी लड़ाई देखने को मिलेगी। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि बीजेपी ने ठाकुर परिवार के प्रभाव को भुनाने के लिए ही सोमा ठाकुर पर दांव खेला है।

चुनावी सरगर्मी तेज

सोमा ठाकुर पहली बार चुनावी राजनीति के मैदान में उतर रही हैं। दूसरी ओर, मधुपर्णा ठाकुर पहले ही क्षेत्र में अपना जनसंपर्क और प्रचार अभियान जोर-शोर से शुरू कर चुकी हैं। मतुआ मतदाताओं के बीच ठाकुर बाड़ी का गहरा प्रभाव है, और अब देखना यह होगा कि समाज का वोट बहू के खाते में जाता है या बेटी के। बागदा की यह जंग अब सिर्फ राजनीतिक नहीं, बल्कि पारिवारिक साख की लड़ाई बन चुकी है।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in