दुर्गा पूजा से पहले बिगड़ा मौसम, शनिवार तक भारी बारिश का अलर्ट

कम दबाव के असर से बंगाल में बदलेगा मौसम
दुर्गा पूजा से पहले बिगड़ा मौसम, शनिवार तक भारी बारिश का अलर्ट
Published on

आज से शनिवार तक भारी बारिश की संभावना

मुनमुन, सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता : कोलकाता में दुर्गा पूजा की तैयारियों के बीच मौसम का मिजाज बिगड़ गया है। बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव वाले क्षेत्र और गहरे डिप्रेशन के असर से मंगलवार से शनिवार तक पश्चिम बंगाल के कई हिस्सों में भारी बारिश की आशंका जताई गई है। अलीपुर मौसम विभाग के अनुसार, पूर्व मिदनापुर और दक्षिण 24 परगना के तटीय जिलों में बारिश की तीव्रता सबसे ज्यादा रहेगी, जहां 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। इसी खराब मौसम और समुद्री हालात को देखते हुए मछुआरों को इस दौरान समुद्र में नहीं जाने की सलाह दी गई है। इसके अलावा कोलकाता समेत दक्षिण बंगाल के अन्य जिलों में भी शनिवार तक गरज-चमक के साथ बारिश और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है।

उत्तर बंगाल के जिलों में भी मौसम रहेगा खराब

दक्षिण बंगाल के साथ-साथ उत्तर बंगाल के मौसम में भी बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार से शनिवार तक दार्जिलिंग, कलिम्पोंग, जलपाईगुड़ी, अलीपुरदुआर और कूचबिहार जैसे सब-हिमालयी जिलों में भारी बारिश होने की पूरी संभावना है। वहीं उत्तर बंगाल के अन्य जिलों जैसे उत्तर दिनाजपुर, दक्षिण दिनाजपुर और मालदा में भी इस दौरान गरज के साथ बौछारें पड़ने और तेज हवाएं चलने की संभावना है। प्रशासन ने लोगों को बदलते मौसम के मद्देनजर सतर्क रहने और जरूरी सावधानियां बरतने के निर्देश दिए हैं ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति से बचा जा सके।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in