जादवपुर यूनिवर्सिटी में नाइट बैन, सख्त नियम लागू

छात्रों को रात 9:30 बजे तक कैंपस में छूट
जादवपुर यूनिवर्सिटी में नाइट बैन, सख्त नियम लागू
Published on

बिना अनुमति रात में रुकने वालों पर होगी कार्रवाई

मुनमुन, सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता : जादवपुर यूनिवर्सिटी कैंपस में हालिया हंगामे और तोड़फोड़ की घटना के बाद सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। नए एक्टिंग रजिस्ट्रार देबजीत दत्ता ने नोटिफिकेशन जारी कर रात 8 बजे के बाद बाहरी लोगों के प्रवेश पर रोक लगा दी है। कैंपस में अब भीड़ या जमावड़ा लगाने की अनुमति नहीं होगी। हालांकि, शाम की क्लास के छात्र वैलिड पहचान पत्र के साथ रात 9:30 बजे तक रुक सकेंगे। 19 अगस्त को छात्रों के दो गुटों के बीच हुए संघर्ष के बाद यह कदम उठाया गया है, जिसे लेकर पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई गई थी।

जादवपुर यूनिवर्सिटी में कड़े सुरक्षा नियम लागू

यूनिवर्सिटी प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित करना उसकी प्राथमिकता है। दिन के समय भी बाहर से आने वालों को गेट पर साइन कर समय दर्ज करना होगा। बिना स्पेशल परमिशन के रात 8 बजे के बाद रुकने वाले को घुसपैठिया मानकर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। हालांकि, हॉस्टल में रहने वाले छात्र कैंपस में टहल सकेंगे और फ्री थॉट पर कोई रोक नहीं है। छुट्टियों के दिन भी वैध पहचान पत्र जरूरी होगा और कैंपस की सड़क का उपयोग पब्लिक वॉकिंग के लिए नहीं किया जा सकेगा। नोटिफिकेशन में यह भी चेतावनी दी गई है कि यदि कोई कैंपस के अंदर शराब, ड्रग्स या अन्य अवैध गतिविधियों में लिप्त पाया गया, तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई होगी। इन कदमों का उद्देश्य यूनिवर्सिटी की ''परसेप्शन'' रैंकिंग और स्कोर में सुधार करना भी है।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in