ऑडिट होती है, डिपार्टमेंट में कोई बैठा नहीं रहता है : दमकल मंत्री

दमकल मंत्री ने भाजपा के आरोपों को किया खारिज, संपत्ति मालिक भी हों और जिम्मेदार
राज्य के अग्निशमन सेवा मामलों के मंत्री सुजीत बाेस
राज्य के अग्निशमन सेवा मामलों के मंत्री सुजीत बाेस
Published on

सबिता, सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता : आनंदपुर थाना क्षेत्र के नाजीराबाद इलाके में हाल ही में हुई आग की घटना को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। इस घटना के बाद विपक्ष, खासकर भारतीय जनता पार्टी ने राज्य सरकार और दमकल विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए हैं। भाजपा का आरोप है कि जिस गोदाम में आग लगी, वहां समय पर फायर ऑडिट नहीं कराई गई थी। इस पर राज्य के अग्निशमन सेवा मामलों के मंत्री सुजीत बाेस ने आरोपों काे खारिज करते हुए कहा कि हर महीने विभाग द्वारा ऑडिट की जाती है। दमकल विभाग में कोई बैठा नहीं रहता है। आग की घटना घटती रहती है, मालिकों को भी अग्निशमन सुरक्षा को लेकर सतर्क रहना चाहिए। दमकल मंत्री ने कहा कि अग्निकांड वाली जगह पर अग्निसुरक्षा की व्यवस्था नहीं देखी गयी।

मुख्य बातें

आनंदपुर थाना क्षेत्र के नाजीराबाद इलाके में हाल लगी भयावह आग

25 की मौत, कई अभी भी लापता

दमकल मंत्री सुजीत बोस ने कहा, जो व्यवसाय करते हैं उनकी भी अहम जिम्मेदारी

दमकल विभाग द्वारा नजरदारी की जाती है

उस दिन भी घटना के तुरंत बाद 12 दमकल की गाड़ियां पहुंच गयी थी

हर महीने हाेती है ऑडिट

सुजीत बोस ने कहा कि मौत की घटना पर राजनीति करना गलत है। मंत्री सुजीत बोस ने स्पष्ट कहा कि दमकल विभाग पूरी तरह सक्रिय है और किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बरती जाती। उन्होंने बताया कि विभाग की ओर से हर महीने नियमित रूप से फायर ऑडिट की जाती है और संवेदनशील इलाकों पर विशेष निगरानी रखी जाती है। मंत्री ने यह भी कहा कि केवल विभाग को दोष देना उचित नहीं है, क्योंकि आग से सुरक्षा सुनिश्चित करना संपत्ति मालिकों की भी जिम्मेदारी होती है। उन्होंने यह भी जोड़ा कि कई बार चेतावनी और निर्देश देने के बावजूद सुरक्षा मानकों की अनदेखी की जाती है, जो हादसों का कारण बनती है। मंत्री ने जानकारी दी कि जिस स्थान पर आग लगी, वहां अग्निसुरक्षा की समुचित व्यवस्था नहीं पाई गई थी और इस पहलू की भी जांच की जा रही है। घटना के कारणों की विस्तृत जांच के आदेश दे दिए गए हैं।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in