डिएगो गार्सिया पर ईरानी हमले की कोशिश, ब्रिटेन का कड़ा विरोध

हिंद महासागर के अहम सैन्य अड्डे को निशाना, होर्मुज तनाव पर भी जताई चिंता
डिएगो गार्सिया पर ईरानी हमले की कोशिश, ब्रिटेन का कड़ा विरोध
Published on

दुबई : ब्रिटेन ने हिंद महासागर में स्थित डिएगो गार्सिया के ब्रिटिश-अमेरिकी सैन्य अड्डे पर ईरान द्वारा मिसाइल दागे जाने की कोशिश की कड़ी निंदा की है। ब्रिटिश अधिकारियों ने हमले के प्रयास का विस्तृत ब्योरा साझा नहीं किया है। यह भी स्पष्ट नहीं है कि मिसाइलें सैन्य अड्डे के कितने करीब तक पहुंचीं। यह अड्डा ईरान से लगभग 4,000 किलोमीटर दूर स्थित है और सामरिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है।

ब्रिटेन का रक्षा मंत्रालय ने कहा कि ईरान के “पूरे क्षेत्र में हिंसक हमले” और होर्मुज जलडमरूमध्य में तनाव पैदा करना ब्रिटिश हितों और उसके सहयोगियों के लिए गंभीर खतरा है। हालांकि, ब्रिटेन सीधे तौर पर अमेरिका-इज़राइल द्वारा ईरान पर किए जा रहे हमलों में शामिल नहीं है, लेकिन उसने अमेरिकी बमवर्षकों को अपने सैन्य ठिकानों के इस्तेमाल की अनुमति दी है।

ब्रिटिश सरकार ने हाल ही में कहा था कि अमेरिकी बमवर्षक जहाजों की सुरक्षा और ईरानी हमलों को रोकने के लिए डिएगो गार्सिया सहित ब्रिटिश ठिकानों का उपयोग कर सकते हैं। इसी बयान के बाद ईरान द्वारा इस सैन्य अड्डे को निशाना बनाने की कोशिश को क्षेत्रीय तनाव में और बढ़ोतरी के संकेत के तौर पर देखा जा रहा है। विशेषज्ञों का मानना है कि इस तरह की घटनाएं हिंद महासागर और पश्चिम एशिया में सुरक्षा स्थिति को और जटिल बना सकती हैं।

logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in