

कटवा : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कटवा में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए तृणमूल कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोला और कहा कि भाजपा की रैलियों में उमड़ी भीड़ चार मई के नतीजों की झलक है तथा पश्चिम बंगाल बदलाव के लिए तैयार है।
उन्होंने कहा कि जहां-जहां महिलाओं ने बड़ी संख्या में मतदान किया है, वहां भाजपा को जबरदस्त जीत मिली है। मोदी ने आरोप लगाया कि तृणमूल कांग्रेस की 15 साल की सरकार ने राज्य के लोगों को भय और भ्रष्टाचार के अलावा कुछ नहीं दिया और भाजपा इसकी ‘निर्मम सरकार’ के कथित भ्रष्टाचार पर श्वेतपत्र जारी करेगी।
प्रधानमंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार बनने पर पहली कैबिनेट बैठक में आयुष्मान भारत योजना लागू की जाएगी और राजनीतिक हिंसा में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। उन्होंने यह भी कहा कि तृणमूल सरकार की नीतियों ने आलू किसानों का भविष्य खराब किया है, जबकि भाजपा राज्य की योजनाओं को बंद नहीं करेगी, बल्कि भ्रष्टाचार और लूट को खत्म करेगी।
मोदी ने घुसपैठ के मुद्दे पर भी जोर देते हुए कहा कि अवैध प्रवासियों को अपना सामान पैक कर लेना चाहिए और उनकी मदद करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने शरणार्थियों को नागरिकता देने की प्रक्रिया तेज करने और मतुआ व नामशूद्र परिवारों को संविधान का संरक्षण मिलने की बात भी कही।प्रधानमंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार बनने पर पहली कैबिनेट बैठक में आयुष्मान भारत योजना लागू की जाएगी और राजनीतिक हिंसा में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। उन्होंने यह भी कहा कि तृणमूल सरकार की नीतियों ने आलू किसानों का भविष्य खराब किया है, जबकि भाजपा राज्य की योजनाओं को बंद नहीं करेगी, बल्कि भ्रष्टाचार और लूट को खत्म करेगी।
मोदी ने घुसपैठ के मुद्दे पर भी जोर देते हुए कहा कि अवैध प्रवासियों को अपना सामान पैक कर लेना चाहिए और उनकी मदद करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने शरणार्थियों को नागरिकता देने की प्रक्रिया तेज करने और मतुआ व नामशूद्र परिवारों को संविधान का संरक्षण मिलने की बात भी कही।