एटलेटिको मैड्रिड ने रीयाल सोसिएदाद को रौंदा

कमाल के खेल का किया प्रदर्शन
एटलेटिको मैड्रिड ने रीयाल सोसिएदाद को रौंदा
Published on: 

बार्सीलोना : एटलेटिको मैड्रिड के स्ट्राइकर अलेक्जेंडर सोरलोथ ने शुरुआती आधे घंटे में चार गोल करने के दौरान ला लीगा के इतिहास में सबसे तेज हैट्रिक का रिकॉर्ड बनाया, जिससे रीयाल सोसिएदाद को 4-0 से करारी शिकस्त मिली। नार्वे के इस स्ट्राइकर ने मैड्रिड के मेट्रोपॉलिटन स्टेडियम में सातवें, 10वें और 11वें मिनट में गोल करके हैट्रिक पूरी की।

‘ऑप्टा स्टैटिस्टिक्स’ के अनुसार उनका यह हैट्रिक गोल ला लीगा में अब तक का सबसे तेज था। पिछला रिकॉर्ड 1941 में एडमंडो सुआरेज डी ट्रैबांको के नाम था जिन्होंने शुरुआती 15 मिनट में तीन गोल किये थे। इस जीत से एटलेटिको मैड्रिड ने 35 मैचों में 70 अंक के साथ तीसरे स्थान पर अपनी स्थिति मजबूत की। अन्य मैचों में पांचवें स्थान पर काबिज विलारीयाल ने 89वें मिनट में स्थानापन्न खिलाड़ी एटा एयोंग के गोल की मदद से गिरोना को 1-0 से हराया। सेल्टा विगो ने सेविला को 3-2 जबकि वालेंसिया ने गेटाफे को 3-0 से मात दी।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News