मानसून की शुरुआत में 78 घर जलमग्न

मानसून की शुरुआत में 78 घर जलमग्न
Published on

सन्मार्ग संवाददाता

मालबाजार : उत्तरी सिक्किम के पहाड़ों में भारी बारिश के कारण तीस्ता नदी का जलस्तर बढ़ गया है। पहाड़ों का जलस्तर तेज गति से मैदानी इलाकों में आ रहा है। यही कारण है कि मैदानी इलाकों में भी तीस्ता नदी का जलस्तर बढ़ गया है। मैदानी इलाकों में बाढ़ की स्थिति बन गई है। माल अनुमंडल के क्रांति प्रखंड के चेंगमारी ग्राम पंचायत के पश्चिम दोलाईगांव में करीब 78 घर जलमग्न हो गये हैं। तीस्ता नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण गाजलडोबा तीस्ता बैराज के दो गेट खोल दिए गए हैं जिसके कारण तीस्ता नदी के किनारे बसा पश्चिम दोलाईगांव इलाका जलमग्न हो गया है। स्थानीय निवासियों ने बताया कि सुबह से ही जलस्तर बढ़ रहा है। इस बीच क्रांति के बीडीओ रिमिल सोरेन जलमग्न इलाकों का दौरा कर चुके हैं। प्रशासन ने सुरक्षित स्थानों पर शरण की व्यवस्था की है। सभी से सुरक्षित स्थानों पर रहने का अनुरोध किया गया है। पिछले साल मानसून की शुरुआत से ही पश्चिमी दोलाईगांव इलाके में बाढ़ आ गई थी। उसके बाद प्रशासन ने लंबे समय तक परिवारों के लिए तटबंध पर अस्थायी शिविर बनाए थे। उस समय उत्तर बंगाल विकास और सिंचाई राज्य मंत्री सबीना यास्मीन ने इलाके का दौरा किया था।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in