नाइजीरिया में बाढ़ के कारण कम से कम 88 लोगों की मौत

बजाव कार्य अब भी जारी है
नाइजीरिया में बाढ़ के कारण कम से कम 88 लोगों की मौत
Published on

अबुजा : नाइजीरिया के नाइजर प्रांत के मोक्वा शहर में बाढ़ के कारण कम से कम 88 लोगों की मौत हो गई। नेशनल इमरजेंसी मैनेजमेंट स्टेट के हुसैनी ईसा ने कहा कि कई लोग अब भी फंसे हुए हैं और बचाव कार्य जारी है। पहले की खबरों में कहा गया था कि कम से कम 20 लोगों की मौत हुई है। इसाह ने बताया, ‘मृतकों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। अब तक 88 शव बरामद किए गए हैं।’ स्थानीय निवासियों और सरकारी अधिकारियों के अनुसार कई घंटों तक हुई मूसलाधार बारिश के कारण बाढ़ आई। पानी भर जाने से पास में एक बांध टूट गया जिससे स्थिति और खराब हो गई।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in