एस्टन विला और चेल्सी जीते

घरेलू मुकाबलों में किया कमाल का प्रदर्शन
एस्टन विला और चेल्सी जीते
Published on: 

बर्मिंघम : एस्टन विला और चेल्सी ने अपने घरेलू मुकाबलों में जीत दर्ज करके प्रीमियर लीग फुटबॉल में शीर्ष पांच में रहने और अगले साल होने वाली चैंपियंस लीग के लिए क्वालीफाई करने की उम्मीद बढ़ा दी। एस्टन विला ने एजरी कोन्सा और बोबाकार कामरा के गोल की मदद से टोटेनहैम हॉट्सपर को 2-0 से हराया जबकि चल्सी ने मार्क सुसुरेला के दूसरे हाफ में दागे गोल की बदौलत मैनचेस्टर यूनाईटेड को 1-0 से शिकस्त दी।

इस जीत से चेल्सी की टीम 66 अंक के साथ चौथे जबकि एस्टन विला की टीम इतने ही अंकों के साथ खराब गोल अंतर के कारण पांचवें स्थान पर है। लीग विजेता लीवरपूल चैंपियन्स लीग के लिए क्वालीफाई कर चुका है। बाकी टीमें चार स्थानों के लिए चुनौती पेश कर रही हैं। आर्सेनल की टीम 68 अंक के साथ दूसरे स्थान पर है। तीसरे स्थान पर मौजूद न्यूकासल के 66 अंक हैं। मैनचेस्टर सिटी की टीम 65 अंक के साथ छठे जबकि नॉटिंघम फॉरेस्ट की टीम 62 अंक के साथ सातवें स्थान पर है।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News