असिस्टेंट टीचर भर्ती : डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन 12 से

12, 13 और 17 अगस्त को होगा वेरिफिकेशन
असिस्टेंट टीचर भर्ती : डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन 12 से
Published on

मुनमुन, सन्मार्ग संवाददाता

काेलकाता : पश्चिम बंगाल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन ने राज्य के उच्च माध्यमिक विद्यालयों में 11वीं और 12वीं कक्षाओं के लिए असिस्टेंट टीचर की भर्ती के लिए डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन का आधिकारिक कार्यक्रम जारी कर दिया है। स्कूल सर्विस कमीशन द्वारा अनुशंसित उम्मीदवारों के शैक्षणिक दस्तावेजों की जांच 12, 13 और 17 अगस्त को सुबह 11 बजे से की जाएगी। बोर्ड ने स्पष्ट कर दिया है कि यदि कोई उम्मीदवार नियत तिथि पर अनुपस्थित रहता है या अधूरे डॉक्यूमेंट प्रस्तुत करता है, तो उसकी उम्मीदवारी पर बाद में निर्णय लिया जाएगा।

सत्यापन के लिए जरूरी निर्देश और दस्तावेज

सत्यापन प्रक्रिया में शामिल होने वाले सभी उम्मीदवारों के लिए यह अनिवार्य है कि वे अपने सभी मूल प्रमाण पत्रों के साथ उनकी एक-एक सेल्फ-अटेस्टेड फोटोकॉपी का सेट साथ रखें। डॉक्यूमेंट पर हस्ताक्षर करने के लिए केवल नीली स्याही वाले बॉलपॉइंट पेन का उपयोग करना है। उम्मीदवारों को अपने साथ एसएससी परीक्षा का मूल एडमिट कार्ड, रिकमेंडेशन लेटर, माध्यमिक परीक्षा का एडमिट कार्ड तथा पोस्टग्रेजुएट और बी.एड. डिग्री की सभी मार्कशीट एवं फाइनल ओरिजिनल सर्टिफिकेट लाने होंगे। पहचान के लिए वैध फोटो पहचान पत्र, पुलिस वेरिफिकेशन रिपोर्ट की तीन प्रतियां (राजपत्रित अधिकारी द्वारा हस्ताक्षरित), दो रंगीन पासपोर्ट साइज फोटो, जाति या विकलांगता प्रमाण पत्र (यदि लागू हो), मैरिज सर्टिफिकेट या हलफनामा और पश्चिम बंगाल से बाहर की यूनिवर्सिटी के लिए यूजीसी अप्रूवल सर्टिफिकेट भी साथ रखना आवश्यक है।

Google पर सन्मार्ग न्यूज़ पडे →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in