विधायक के निधन पर विधानसभा में छुट्टी

विधायक के निधन पर विधानसभा में छुट्टी
Published on

सबिता, सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता : विधायक मुकुल राय के निधन पर सोमवार को विधानसभा में दोपहर दो बजे के बाद से छुट्टी दी गयी है। पहली बार ऐसा हुआ जब किसी सीटिंग विधायक के निधन पर विधानसभा में छुट्टी घोषित की गयी। सामान्य तौर पर विधानसभा के किसी सदस्य के निधन पर शोक प्रस्ताव पढ़ा जाता है। वहीं पूर्व मंत्री के निधन पर 4 बजे से छुट्टी दी जाती है जबकि किसी मंत्री के निधन पर दोहपर 2 बजे से आधे दिन की छुट्टी दी जाती है। इस दिन मुकुल राय के निधन पर विधानसभा की तरह से दुख जताया गया और दोपहर 2.58 बजे से उस दिन के बाकी कार्य अवधि के लिए छुट्टी दे दी गयी।

Google पर सन्मार्ग न्यूज़ पडे →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in