Assam Beef Ban: असम सरकार ने गोमांस पर लगाया बैन

Assam Beef Ban: असम सरकार ने गोमांस पर लगाया बैन

Published on

नई दिल्ली: इस वक्त असम में BJP कि सरकार है। असम में BJP सरकार के बड़े नेता और असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने एक बड़ा फैसला लिया हैै। आपको बता दें कि असम में सरकार ने पूरे राज्य में गोमांस पर प्रतिबंध लगा दिया है। इस फैसले के बाद अब से असम के होटलों में या सार्वजनिक स्‍थानों या रेस्टाेरेंटस में गोमांस की खरीद और बिक्री पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। मुख्यमंत्री हिमंता बिसवा सरमा ने इसकी जानकारी प्रेस कॉन्फेंस के जरिए दी।

गोमांस इन राज्यो में भी है बैन

भारत एक ऐसा देश है जहां गाय का एक अलग महत्‍व है। भारत में लोग गाय की पूजा करते हैं। भारत कि 80% आबादी‌ ह‌िंन्दूओ की है जो गाय काे लेकर अलग तरह कि आस्‍था रखती हैं। इसके बाद भी कई ऐसे राज्य हैं जहां गोमांस कि खरीद और बिक्री पर कोई कानून नहीं है। वे राज्य हैं पश्चिम बंगाल, केरल, अरूणाचल प्रदेश, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नगालैंड, त्रिपुरा और सिक्किम। आज से पहले असम भी इन राज्यों में से एक था, पर अब से असम में इसपे शख्त प्रतिबंध लगा दिया गया है। असम में सरकार के इस फैसले के बाद असम भी उन राज्यों में शामिल हो गया है जहा गोमांस कि खरीद और बिक्री पर अब पूरी तरह बैन होगा। असम के साथ-साथ जम्मू-कश्‍मीर, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, गुजरात, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, दिल्ली और चंडीगढ़ में भी गोंमास पर पूरी तरह बैन है।

रोहित सिंह

logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in