एशियाई अंडर-18 एथलेटिक्स चैंपियनशिप : भारत के नितिन गुप्ता ने रजत पदक जीता

चीनी ताइपे के शेंग किन लो ने 21:37.88 सेकेंड के साथ कांस्य पदक हासिल किया।
एशियाई अंडर-18 एथलेटिक्स चैंपियनशिप : भारत के नितिन गुप्ता ने रजत पदक जीता
Published on

नयी दिल्ली : भारत के नितिन गुप्ता ने बुधवार को सऊदी अरब के दम्मम में छठी एशियाई अंडर-18 एथलेटिक्स चैंपियनशिप की 5000 मीटर पैदल चाल में रजत पदक जीता। गुप्ता ने 20 मिनट 21.51 सेकेंड का समय लेकर दूसरा स्थान हासिल किया। चीन के झू निंगहाओ ने 20:21.50 सेकेंड के समय के साथ स्वर्ण पदक जीता।

चीनी ताइपे के शेंग किन लो ने 21:37.88 सेकेंड के साथ कांस्य पदक हासिल किया। सत्रह वर्षीय गुप्ता ने पिछले महीने पटना में राष्ट्रीय युवा एथलेटिक्स चैंपियनशिप के दौरान 19:24.48 सेकेंड का व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ समय निकालकर अपना ही राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़ दिया था।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in